संदेश

2027 के रण के लिए सपा ने कसी कमर, श्रीनगर में PDA कार्यकर्ता सम्मेलन

चित्र
  रिपोर्ट फिरदौस  रेहान खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, श्यामलाल पाल ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र लखीमपुर खीरी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में PDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लखीमपुर खीरी से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में पहुंचे।श्रीनगर में आयोजित सम्मेलन में ब्लॉक, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का मंत्र दिया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव औ...

पलिया नगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष अविरल शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

चित्र
  रिपोर्ट फिरदौस पलिया कलां। पलिया नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अविरल शाह के नेतृत्व में मेला सिंह चौराहे पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व्यापारियों और पत्रकार बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समारोह में मुख्य रूप से पलिया नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा नगर उपाध्यक्ष व पालिका सभासद आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी आलोक गुप्ता (मोंटी), आर्यन गुप्ता, किशन गोपाल वर्मा, सद्दाम अंसारी, अमन प्रजापति, सूक्ष्म शाह, मनु गुप्ता तथा पुनीत गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आनंद गोस्वामी, सुहान रजा और राजू सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह में मौजूद सभी लोगों ने द...

नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।

चित्र
  नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी। रिपोर्ट-फिरदौस  पलिया कलां - खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) में लगातार 2 साल से अधिक समय से कार्यभार संभाल रहे पदाधिकारियों के बदलाव की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में, पलिया के नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव पलिया ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इसमें कविता सिंह को अध्यक्ष, उषा देवी को सचिव वही मधु को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाते दे कि मंगलवार को पलिया ब्लॉक सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पलिया क्लस्टर की 200 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य संघ के नए पदाधिकारियों का पारदर्शी तरीके से चुनाव करना था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें श्यामलता को 4 वोट और मरजीना को 1 वोट मिला, जबकि कविता सिंह ने 161 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की और अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सचिव पद के लिए केवल उषा देवी खड़ी हुई,...

रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रनों से हराया, गगन बने 'मैन ऑफ द मैच

चित्र
रिपोर्ट - फ़िरदौस  रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रनों से हराया, गगन बने 'मैन ऑफ द मैच' पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) के सहयोग से आयोजित 'महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता' का रविवार (28 जून) को बेहद रोमांचक मोड़ पर शानदार समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पलिया की टीम ने खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत छोटी पलिया को 7 रनों से शिकस्त देकर खिताबी जीत अपने नाम की। आखिरी ओवर तक चला सांसें रोक देने वाला मुकाबला फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम के सामने 162 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटी पलिया की टीम ने भी अंत तक कड़ा संघर्ष किया और दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। हालांकि, छोटी पलिया की टीम 16 ओवरों में 155 रन ही बना सकी और पलिया ने 7 रनों से इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीत लिया। पूरे मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले गगन धालीवाल को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार ...

इंसानियत की मिसाल: 10वें मोहर्रम पर अरबाज ने कर्बला में अकीदतमंदों को पिलाया पानी और शरबत

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  इंसानियत की मिसाल: 10वें मोहर्रम पर अरबाज ने कर्बला में अकीदतमंदों को पिलाया पानी और शरबत पलिया कलां। यौम-ए-आशूरा यानी 10 मोहर्रम के ऐतिहासिक और गमगीन मौके पर क्षेत्र में हर तरफ इंसानियत और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इसी कड़ी में स्थानीय कर्बला मैदान में अरबाज और उनके अन्य दोस्तों के द्वारा जायरीन और अकीदतमंदों के लिए ठंडे पानी और शरबत की 'सबील' (सेवा स्टॉल) लगाई गई। भीषण गर्मी में अकीदतमंदों को मिली राहत 10 मोहर्रम को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ और गर्मी को देखते हुए अरबाज ने अपनी टीम के साथ मिलकर सुबह से लेकर शाम तक कर्बला पहुंचने वाले हर छोटे-बड़े, बुजुर्ग और राहगीरों को पूरी शिद्दत के साथ ठंडा पानी और रूहअफ़ज़ा का शरबत पिलाया। प्यासे को पानी पिलाना ही सच्ची इंसानियत इस सेवा कार्य की वहां मौजूद सभी लोगों और गणमान्य नागरिकों ने खूब सराहना की। इस मौके पर अरबाज ने कहा कि कर्बला का पैगाम ही अमन, भाईचारे और इंसानियत का है। इमाम हुसैन ने हक के लिए अपनी जान...

क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब

चित्र
पलिया कलां: क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब रिपोर्ट- फिरदौस  पलिया कलां (खीरी) क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजीकृत) द्वारा आयोजित महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का बेहद भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ।  इस खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में न केवल हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उमड़े, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। टूर्नामेंट का उद्घाटन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। दोनों मुख्य अतिथियों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और समाज में आपसी भाईचारे को म...

कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।

चित्र
कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश। रिपोर्ट- फिरदौस  दिनांक 10/04/2026 कुशीनगर। जनपद के विकास भवन सभागार में आज रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा ECCE (Early Childhood Care & Education) की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के सभी CDPO, सुपरवाइजर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे उपस्थित रहे। बैठक में रॉकेट लर्निंग टीम की ओर से स्टेट लीड अमन मौर्य, प्रोग्राम मैनेजर सुकेश, जिला समन्वयक अमर पांडे एवं नेहा पांडे ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ECCE कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि ECCE कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से सिद्धार्थ, बृजेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद ...

बनकटी में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया नारी सशक्तिकरण

चित्र
  रिपोर्ट फिरदौस बनकटी में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया नारी सशक्तिकरण पलिया ब्लॉक के बनकटी ग्राम पंचायत में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से वीर प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह, अमित कुमार तथा नाहिदा परवीन उपस्थित रहे। जिसमें महिला पुलिस नाहिदा जी ने महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत उनके अधिकार, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में यूपीएसआरएलम से वीरेश कुमार एवं विमल कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा समूह की महिलाओं को कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते ...

उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 21 फरवरी तक चलेंगी

चित्र
 उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 21 फरवरी तक चलेंगी रिपोर्ट- फिरदौस  लखीमपुर-खीरी। उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का अध्ययन केन्द्र (S-031) युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी में संचालित है। सत्र जनवरी 2025 एवं जुलाई 2025 की परीक्षाएं 22 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुकी हैं, जो 21 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल ने बताया कि परीक्षाओं को पूर्णतः शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी स्नातक एवं परास्नातक एकल विषय तथा विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uprtouadm.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय स्थित अध्ययन केन्द्र स...

बीआरपी पद के लिए लिखित परीक्षा,पलिया ब्लॉक सभागार में 43 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

चित्र
बीआरपी पद के लिए लिखित परीक्षा,पलिया ब्लॉक सभागार में 43 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां, खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के रिक्त पदों के लिए पलिया के ब्लॉक सभागार में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 43 उम्मीदवारों ने भाग लिया। यह लिखित परीक्षा शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक संपन्न हुई। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के इन पदों के लिए विभाग द्वारा रिक्तियां निकाली गई थीं। ब्लॉक मिशन मैनेजर विमल कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा ब्लॉक रिसोर्स पर्सन की रिक्तियां जारी की गई थीं, जिसके लिए आज लिखित परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को जिला स्तर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देने का कार्य सौंपा जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश तिवारी, सहायक विकास अधिकारी जमालुद्दीन, मिशन मैनेजर सतीश सिंह और विमल कुमार, यंग प्रोफेशनल सारिक राजा, ग्राम पंचायत अधिकारी अनन्या सिंह और संदीप मौर्य, नारी शक्ति संकुल स्तर संघ की पदाधिकारी उषा देवी करुणा एवं मास्टर बु...

धूमधाम से मनाया गया यथार्थ सेवा समिति का 11वां स्थापना दिवस

चित्र
  रिपोर्ट फिरदौस  पलिया नगर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था यथार्थ सेवा समिति द्वारा स्थापना के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्थानीय प्रेसिडेंट पार्क में स्थापना दिवस के साथ ही तीज उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यथार्थ सेवा समिति अध्यक्ष बीना गुप्ता एवं महामंत्री दीपशिखा गुप्ता के निर्देशन में एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  उप जिलाधिकारी श्रीमती आरती यादव और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से किया गया ।आन्या और तान्या गुप्ता के द्वारा गणेश वंदना के  पश्चात बारिश और सावन पर आधारित सुंदर गीतों के संयोजन पर समिति की सदस्यों अभिलाषा गरिमा संगीता अलका उर्मिला भावना निक्की और पुष्पा ने ग्रुप डांस के द्वारा सभागार में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया ।इसी क्रम में शाइनी गुप्ता ने अपने सिर पर रखी मटकी पर आग जलाकर बहुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जिसने हाल में उपस्थित सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया तत्पश्चात गोल्डन फ्लावर स्कूल की छात्राओं ने पं...

हल्का नंबर तीन में तैनात दरोगा की सरपरस्ती में जमकर हो रहा खनन

चित्र
   रिपोर्ट - आजाद हुसैन खीमपुर खीरी। एक और जहां योगी सरकार लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर सख्त दिखाई दे रही है तो वही लखीमपुर खीरी जिले की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का सख्त आदेश है कि किसी भी जगह पर अवैध खनन न किया जाए अगर कोई अवैध खनन करता पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । लेकिन उसके बावजूद भी जिले के निघासन तहसील के मझगई थाना क्षेत्र की कुछ वीडियो सामने आई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी का अवैध खनन करते दिखाई दे रहे हैं । लेकिन स्थानीय प्रशासन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही करता नहीं दिखाई दे रहा है । दरअसल यह वीडियो मझगई थाना क्षेत्र के बौधिया कलां मजरा रमपुरवा,धर्मापुर सहित विभिन्न इलाकों की बताई जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही हल्का नंबर तीन में खनन का बड़ा कारोबार चल रहा है जिस जमीन पर अवैध खनन हो रहा है वह जमीन चकबंदी की बताई जा रही है । वहीं वीडियो सामने आने के बावजूद भी प्रशासन इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है । वही यह भी बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं के द्वारा से खनन करने के बावजूद भी उ...

राज्य आयोग के सदस्या सुजीता कुमारी 30 अप्रैल को करेगी जनसुनवाई

रिपोर्ट - फ़िरदौस  राज्य महिला आयोग की सदस्या सुजीता कुमारी द्वारा जिला मुख्यालय पर 30अप्रैल 2025 को प्रात: 11बजे से करेगीं जनसुनवाई लखीमपुर खीरी 28 अप्रैल। उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से आयोग की मा. सदस्य सुजीता कुमारी 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर महिला उत्पीडन के मामलों की जनसुनवाई की जाएगी । जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरुप महिला उत्पीडन के मामलों में त्वरित सुनवाई करने के लिए प्रत्येक माह में होने वाली जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की *माननीय सदस्या सुजीता कुमारी द्वारा 30 अप्रैल 2025 को जनपद मुख्यालय पर होगी* , जनसुनवाई में जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रसासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। मा. सदस्या द्वारा जनपद में महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा करते हुए जनसुनवाई की जाएगी।

थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.04.25 को थाना पलिया पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों 1. मनी गुप्ता पुत्र विजयपाल गुप्ता उर्फ शेरु, 2. रितिक तिवारी को अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गयी। जिनके कब्जे से क्रमशः 2.4 ग्राम व 1.8 ग्राम स्मैक व दो अदद मोबाइल तथा 3120 रुपये, 1310 रुपये बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी / बरामदगी फर्द के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 126/2025 अन्तर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *अभियुक्तगण का विवरण व आपराधिक इतिहास-* 1. मनी गुप्ता पुत्र विजयपाल गुप्ता उर्फ शेरु निवासी मो0 बाजार प्रथम कस्बा व थाना पलिया जिल खीरी * मु0अ0सं0 631/2020 धारा 363/366 भादव...

सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं 39वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 05 लाख भारतीय मुद्रा बरामद

चित्र
  रिपोर्ट - फिरदौस  दिनांक: 12 मार्च 2025 सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं 39वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 05 लाख भारतीय मुद्रा बरामद पलिया कलां - खीरी । दिनांक 12 मार्च 2025 को 39वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री विजयेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं वाहिनी की सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा चेक पोस्ट गौरीफंटा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान दो नेपाली महिलाओं निर्मला सऊद, उम्र 28 वर्ष, पुत्री डंबर बोहरा, निवासी वार्ड नं. 8, मेल लेक जिला-अछाम, नेपाल एवं अनीता गिरी, उम्र 27 वर्ष, पुत्री रामभक्त गिरी, निवासी मटेला जिला बझांग, नेपाल को 05 लाख भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया । पूछताछ के दौरान पाया गया कि दोनों महिलाएं नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थीं और उनके पास 05 लाख भारतीय मुद्रा पाई गई । गहन पूछताछ में निर्मला सऊद ने बताया कि उक्त राशि उसे उसके जीजा, श्री जय राम सऊद, से मिली थी, जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं और एक टायर की दुकान पर कार्य करते हैं । बयान के अनुसार, उक्त राशि को नेपाली मुद्रा में बदलने हे...

आगामी त्योहारों होली, रमजान व ईद के चलते थाना पलिया में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  आगामी त्योहारों होली, रमजान व ईद के चलते थाना पलिया में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन लखीमपुर खीरी । पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों होली, रमजान व ईद के दृष्टिगत आज दिनांक 11.03.2025 को थाना पलिया पर क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मीटिंग के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान, भूतपूर्व ग्राम प्रधान व सभी धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे। इस दौरान सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा, समरसता, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील की गई। किसी प्रकार का विवाद न होने दे। त्योहारों पर अशान्ति व उपद्रव करने वाले अराजक तत्वो की पहचान करके तुरंत सूचना दें। कोई नई परंपरा न डालें नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाह एवं झूठी व भ्रामक खबरों को प्रचारित/प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की घटना के संबंध में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

हौसले बुलंद है तो जीत आसान है. (अजय कुमार चौबे)

चित्र
  Riport firdosh  हौसले बुलंद है तो जीत आसान है. (अजय कुमार चौबे) लखीमपुर खीरी। इम्पैक्ट गुरुग्राम हरियाणा के सहयोग से उ०प्र० वनवासी सेवा संस्थान, पलिया कलां द्वारा पिछले 9 वर्षो से संचालित बालिका शिक्षा केन्द्रों के ६५ ग्रामो में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी केन्द्रों में धूमधाम से मनाया गया, जिसमे बालिका शिक्षा केंद्र ग्राम बनघुसरी, पलिया कलां-खीरी में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहा पर लगभग ५०० महिलाओ एवं पुरुष तथा बालिकाएं उपस्थित रही. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के इस पुनीत कार्यक्रम में केंद्र के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओ को शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जागरूक किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम वचन तिवारी, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर पलिया तथा विशिष्ट अतिथि श्री रमाकांत पाण्डेय एवं श्री विकास गुप्ता, अधिवक्ता एवं समाज सेवी, श्री अभिषेक गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, श्री सत्यवान चौधरी पूर्व प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम...

स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए "सर्कुलर इकोनॉमी पर आधारित केले के उत्पादों" पर जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
बिजोरिया, पलिया लखीमपुर में किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए "सर्कुलर इकोनॉमी पर आधारित केले के उत्पादों" पर जागरूकता कार्यक्रम रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां - खीरी । सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बिजौरिया , पलिया लखीमपुर में किया गया, जिसमें किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को सर्कुलर इकोनॉमी और केले के उत्पादों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण महिलाओं को सर्कुलर इकोनॉमी के लाभों और केले के विभिन्न उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग के बारे में जागरूक करना था। सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा पर बल देते हुए, जेपी एम सोसाइटी के सचिव श्री तुहिन श्रीवास्तव ने बताया कि किस प्रकार संसाधनों का पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण, और अपशिष्ट का उपयोग किया जा सकता है, ताकि पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिले।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केले के विभिन्न उत्पादों, जैसे केल...

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने किया थाना भीरा, थाना पलिया व थाना चन्दनचौकी का आकस्मिक निरीक्षण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने किया थाना भीरा, थाना पलिया व थाना चन्दनचौकी का आकस्मिक निरीक्षण   लखीमपुर खीरी । 08.02.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना भीरा, थाना पलिया व थाना चन्दनचौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने तथा सम्पूर्ण थाना परिसर एवं कार्यालय की नियमित साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना प्...

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बाल कार्निवाल सप्ताह के चलते किया गया कार्यक्रम

चित्र
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बाल कार्निवाल सप्ताह के चलते किया गया कार्यक्रम फिरदौस   लखीमपुर- खीरी । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बाल कार्निवाल सप्ताह 10 नवंबर से 14 नवंबर तक मनाए जाने के क्रम में आज दिनांक 12 नवंबर 2024 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर में रंगोली नाटक तथा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा आरुषि एवं कक्षा 8 की छात्रा माही मिश्रा द्वारा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई के द्वारा किए गए संघर्ष एवं उनके योगदान पर नाटक प्रस्तुत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशी कक्षा 7 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आस्था कक्षा 8 अनसूया कक्षा 8 एवं शिखा राज कक्षा 7 को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 की बालिकाओं के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लाडली को प्रथम पुरस्कार पलक को द्वितीय पुरस्कार एवं अंशिका राज को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिकाओं के मध्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित ...