बनकटी में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया नारी सशक्तिकरण

 


रिपोर्ट फिरदौस

बनकटी में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया नारी सशक्तिकरण

पलिया ब्लॉक के बनकटी ग्राम पंचायत में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से वीर प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह, अमित कुमार तथा नाहिदा परवीन उपस्थित रहे। जिसमें महिला पुलिस नाहिदा जी ने महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत उनके अधिकार, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में यूपीएसआरएलम से वीरेश कुमार एवं विमल कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


साथ ही साथ एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा समूह की महिलाओं को कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र प्रदान किए गए


कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए और आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। यह आयोजन क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


इस अवसर पर एचसीएल फाउंडेशन द्वारा संचालित समुदाय माटी परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को कृषि, आजीविका एवं बाजार से जुड़ाव से संबंधित जानकारी दी गई। संस्था की टीम अतुल, ऋचा, विपिन, सिद्धार्थ, सुधीर एवं सुमित तथा कम्युनिटी वालंटियर का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीआरपी पद के लिए लिखित परीक्षा,पलिया ब्लॉक सभागार में 43 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

राज्य आयोग के सदस्या सुजीता कुमारी 30 अप्रैल को करेगी जनसुनवाई