संदेश

नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।

चित्र
  नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी। रिपोर्ट-फिरदौस  पलिया कलां - खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) में लगातार 2 साल से अधिक समय से कार्यभार संभाल रहे पदाधिकारियों के बदलाव की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में, पलिया के नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव पलिया ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इसमें कविता सिंह को अध्यक्ष, उषा देवी को सचिव वही मधु को कोषाध्यक्ष चुना गया। बाते दे कि मंगलवार को पलिया ब्लॉक सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पलिया क्लस्टर की 200 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य संघ के नए पदाधिकारियों का पारदर्शी तरीके से चुनाव करना था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें श्यामलता को 4 वोट और मरजीना को 1 वोट मिला, जबकि कविता सिंह ने 161 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की और अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। सचिव पद के लिए केवल उषा देवी खड़ी हुई,...

रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रनों से हराया, गगन बने 'मैन ऑफ द मैच

चित्र
रिपोर्ट - फ़िरदौस  रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रनों से हराया, गगन बने 'मैन ऑफ द मैच' पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) के सहयोग से आयोजित 'महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता' का रविवार (28 जून) को बेहद रोमांचक मोड़ पर शानदार समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पलिया की टीम ने खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत छोटी पलिया को 7 रनों से शिकस्त देकर खिताबी जीत अपने नाम की। आखिरी ओवर तक चला सांसें रोक देने वाला मुकाबला फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम के सामने 162 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटी पलिया की टीम ने भी अंत तक कड़ा संघर्ष किया और दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। हालांकि, छोटी पलिया की टीम 16 ओवरों में 155 रन ही बना सकी और पलिया ने 7 रनों से इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीत लिया। पूरे मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले गगन धालीवाल को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार ...

इंसानियत की मिसाल: 10वें मोहर्रम पर अरबाज ने कर्बला में अकीदतमंदों को पिलाया पानी और शरबत

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  इंसानियत की मिसाल: 10वें मोहर्रम पर अरबाज ने कर्बला में अकीदतमंदों को पिलाया पानी और शरबत पलिया कलां। यौम-ए-आशूरा यानी 10 मोहर्रम के ऐतिहासिक और गमगीन मौके पर क्षेत्र में हर तरफ इंसानियत और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इसी कड़ी में स्थानीय कर्बला मैदान में अरबाज और उनके अन्य दोस्तों के द्वारा जायरीन और अकीदतमंदों के लिए ठंडे पानी और शरबत की 'सबील' (सेवा स्टॉल) लगाई गई। भीषण गर्मी में अकीदतमंदों को मिली राहत 10 मोहर्रम को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन और उनके बहत्तर साथियों की शहादत को याद करते हुए ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान उमड़ी भारी भीड़ और गर्मी को देखते हुए अरबाज ने अपनी टीम के साथ मिलकर सुबह से लेकर शाम तक कर्बला पहुंचने वाले हर छोटे-बड़े, बुजुर्ग और राहगीरों को पूरी शिद्दत के साथ ठंडा पानी और रूहअफ़ज़ा का शरबत पिलाया। प्यासे को पानी पिलाना ही सच्ची इंसानियत इस सेवा कार्य की वहां मौजूद सभी लोगों और गणमान्य नागरिकों ने खूब सराहना की। इस मौके पर अरबाज ने कहा कि कर्बला का पैगाम ही अमन, भाईचारे और इंसानियत का है। इमाम हुसैन ने हक के लिए अपनी जान...

क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब

चित्र
पलिया कलां: क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब रिपोर्ट- फिरदौस  पलिया कलां (खीरी) क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजीकृत) द्वारा आयोजित महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का बेहद भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ।  इस खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में न केवल हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उमड़े, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। टूर्नामेंट का उद्घाटन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। दोनों मुख्य अतिथियों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और समाज में आपसी भाईचारे को म...

कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।

चित्र
कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश। रिपोर्ट- फिरदौस  दिनांक 10/04/2026 कुशीनगर। जनपद के विकास भवन सभागार में आज रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा ECCE (Early Childhood Care & Education) की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के सभी CDPO, सुपरवाइजर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे उपस्थित रहे। बैठक में रॉकेट लर्निंग टीम की ओर से स्टेट लीड अमन मौर्य, प्रोग्राम मैनेजर सुकेश, जिला समन्वयक अमर पांडे एवं नेहा पांडे ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ECCE कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि ECCE कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से सिद्धार्थ, बृजेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद ...

बनकटी में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया नारी सशक्तिकरण

चित्र
  रिपोर्ट फिरदौस बनकटी में महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, एचसीएल फाउंडेशन ने बढ़ाया नारी सशक्तिकरण पलिया ब्लॉक के बनकटी ग्राम पंचायत में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक जागरूकता एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस से वीर प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह, अमित कुमार तथा नाहिदा परवीन उपस्थित रहे। जिसमें महिला पुलिस नाहिदा जी ने महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत उनके अधिकार, सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में यूपीएसआरएलम से वीरेश कुमार एवं विमल कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आजीविका से जोड़ने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साथ एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा समूह की महिलाओं को कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते ...

उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 21 फरवरी तक चलेंगी

चित्र
 उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 21 फरवरी तक चलेंगी रिपोर्ट- फिरदौस  लखीमपुर-खीरी। उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का अध्ययन केन्द्र (S-031) युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी में संचालित है। सत्र जनवरी 2025 एवं जुलाई 2025 की परीक्षाएं 22 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुकी हैं, जो 21 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल ने बताया कि परीक्षाओं को पूर्णतः शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी स्नातक एवं परास्नातक एकल विषय तथा विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uprtouadm.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय स्थित अध्ययन केन्द्र स...