जयपुर में प्रथम इंटरनेशनल मेडिकल प्रोफेशनल्स कम्युनिटी कनेक्ट मीट–2026 का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।

 



जयपुर में प्रथम इंटरनेशनल मेडिकल प्रोफेशनल्स कम्युनिटी कनेक्ट मीट–2026 का भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ।


रिपोर्ट राकेश चंदेल 


खटीक समाज के इतिहास में पहली बार ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एवं प्रोफेशनल्स ग्रुप के तत्वावधान में प्रथम इंटरनेशनल मेडिकल प्रोफेशनल्स कम्युनिटी कनेक्ट मीट–2026 का आयोजन गुलाबगढ़ रिसोर्ट, मानसरोवर, 


इस आयोजन की सबसे विशेष एवं अभिनव पहल इसकी विशिष्ट आयोजन शैली रही। कार्यक्रम में पारंपरिक मंच व्यवस्था, माला, साफा, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं VIP कल्चर से पूर्णतः परहेज करते हुए सभी प्रतिभागियों के लिए समान बैठक व्यवस्था रखी गई। प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान, समान सहभागिता एवं अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया गया। यह आयोजन *एक जाजम – एक मंच – एक संकल्प* की भावना को वास्तविक रूप में प्रदर्शित करने वाला रहा।


ग्लोबल खटीक की 12-S Agenda पहल के अंतर्गत इस बार स्वास्थ्य (HEALTH) को विशेष प्राथमिकता देते हुए समाज के चिकित्सकों, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों में cकार्यरत मेडिकल प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच पर जोड़ने का अभिनव प्रयास किया गया।


इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश में कार्यरत खटीक समाज के चिकित्सा विशेषज्ञों एवं मेडिकल प्रोफेशनल्स की विशेषज्ञता, अनुभव एवं संसाधनों को समाजहित में उपयोग करते हुए स्वास्थ्य, चिकित्सा सहायता, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एक संगठित सहयोग नेटवर्क विकसित करना रहा।


वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों की सहभागिता


कार्यक्रम में अजय असवाल, IAS, डॉ. प्रवीण असवाल (एडिशनल डायरेक्टर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान सरकार), डॉ. राजा चावला (पूर्व एडिशनल डायरेक्टर, स्वास्थ्य विभाग), सत्येंद्र बदवाल (ज्वाइंट डायरेक्टर, NHM), उन्नत राजोरिया, RAS सहित देश-विदेश से जुड़े अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों एवं मेडिकल प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की।


सभी प्रतिभागियों ने समाजहित में चिकित्सा विशेषज्ञों को एक साझा मंच पर जोड़ने की इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में आपसी सहयोग एवं मार्गदर्शन के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक विचार व्यक्त किए।

आयोजन में विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन

इस सम्मेलन को सफल बनाने में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रमेश सांभरिया  सहित एम.एल. सांवरिया, रेलवे ऑफिसर राधेश्याम दायमा (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, SMS हॉस्पिटल, जयपुर), नीलम नावरिया नर्सिंग अधीक्षक जेके हॉस्पिटल, रेखा चावला (नर्सिंग अधीक्षक, महिला हॉस्पिटल), सुमित तंवर समाज सेवक, ललित सोयल समाज सेवक, सुदर्शन सामरिया,पीरामल दायमा एवं  ग्वाल चंद परेवा सहित अनेक सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।

कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।