नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।
नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।
रिपोर्ट-फिरदौस
पलिया कलां - खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) में लगातार 2 साल से अधिक समय से कार्यभार संभाल रहे पदाधिकारियों के बदलाव की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में, पलिया के नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव पलिया ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इसमें कविता सिंह को अध्यक्ष, उषा देवी को सचिव वही मधु को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बाते दे कि मंगलवार को पलिया ब्लॉक सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पलिया क्लस्टर की 200 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस आम सभा का मुख्य उद्देश्य संघ के नए पदाधिकारियों का पारदर्शी तरीके से चुनाव करना था।
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं। इनमें श्यामलता को 4 वोट और मरजीना को 1 वोट मिला, जबकि कविता सिंह ने 161 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की और अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
सचिव पद के लिए केवल उषा देवी खड़ी हुई, जिसके चलते उन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव चुना गया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए 4 महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दीपा को 14, जयदेवी को 4 और रीमा को 8 वोट मिले। मधु ने सर्वाधिक 71 वोट प्राप्त कर कोषाध्यक्ष पद हासिल किया।
इस दौरान नवनिर्वाचित सीएलएफ अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि मैं अपना कार्य पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करूंगी। समूह से जुड़ी महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए काम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर ब्लॉक मिशन मैनेजर विमल कुमार, ओम प्रकाश, सतीश सिंह कलस्टर कोऑर्डिनेटर प्रभात रतन, वीरेश कुमार एडीओ (आरडी) जमालुद्दीन, कंप्यूटर ऑपरेटर रेखा श्रीवास्तव सहित CLF के पदाधिकारी व स्टाफ सदस्य (आशु, प्रेमा, रामावती, ऊषा, करुणा और पूनम आदि) उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें