कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।



कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।

रिपोर्ट- फिरदौस 

दिनांक 10/04/2026

कुशीनगर। जनपद के विकास भवन सभागार में आज रॉकेट लर्निंग संस्था द्वारा ECCE (Early Childhood Care & Education) की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के सभी CDPO, सुपरवाइजर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे उपस्थित रहे।

बैठक में रॉकेट लर्निंग टीम की ओर से स्टेट लीड अमन मौर्य, प्रोग्राम मैनेजर सुकेश, जिला समन्वयक अमर पांडे एवं नेहा पांडे ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ECCE कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जमीनी स्तर पर संचालित गतिविधियों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ने समस्त कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि ECCE कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएं।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से सिद्धार्थ, बृजेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करना एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बीआरपी पद के लिए लिखित परीक्षा,पलिया ब्लॉक सभागार में 43 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

थाना पलिया पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ (स्मैक) बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार