रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रनों से हराया, गगन बने 'मैन ऑफ द मैच
रिपोर्ट - फ़िरदौस
रोमांचक फाइनल मुकाबले में पलिया ने छोटी पलिया को 7 रनों से हराया, गगन बने 'मैन ऑफ द मैच'
पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) के सहयोग से आयोजित 'महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता' का रविवार (28 जून) को बेहद रोमांचक मोड़ पर शानदार समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पलिया की टीम ने खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत छोटी पलिया को 7 रनों से शिकस्त देकर खिताबी जीत अपने नाम की।
आखिरी ओवर तक चला सांसें रोक देने वाला मुकाबला
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पलिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम के सामने 162 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी छोटी पलिया की टीम ने भी अंत तक कड़ा संघर्ष किया और दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। हालांकि, छोटी पलिया की टीम 16 ओवरों में 155 रन ही बना सकी और पलिया ने 7 रनों से इस ऐतिहासिक मुकाबले को जीत लिया। पूरे मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले गगन धालीवाल को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।
इस भव्य समापन समारोह में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथियों में:
उदयवीर सिंह (भाजपा नगर अध्यक्ष), आलोक मिश्रा (प्रसिद्ध समाजसेवी), गजेंद्र सिंह (भाजपा नेता), प्रेम गुप्ता, उत्तम लोधी, अमन गुप्ता (भाजपा युवा मोर्चा)
अरविंद गुप्ता (संस्थापक, पलिया नशा मुक्ति केंद्र)
इनके साथ ही क्षेत्र के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
युवाओं को खेलों से जोड़ने का संकल्प
प्रतियोगिता के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजी.) एवं युवा अध्यक्ष अविरल शाह ने आए हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया। युवा अध्यक्ष अविरल शाह ने इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं को सही दिशा भी देते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने और मंच देने का अपना संकल्प दोहराया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें