पलिया नगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष अविरल शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

 


रिपोर्ट फिरदौस

पलिया कलां। पलिया नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अविरल शाह के नेतृत्व में मेला सिंह चौराहे पर एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ व्यापारियों और पत्रकार बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

समारोह में मुख्य रूप से पलिया नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि वरुण गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, भाजपा नगर उपाध्यक्ष व पालिका सभासद आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी आलोक गुप्ता (मोंटी), आर्यन गुप्ता, किशन गोपाल वर्मा, सद्दाम अंसारी, अमन प्रजापति, सूक्ष्म शाह, मनु गुप्ता तथा पुनीत गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार आनंद गोस्वामी, सुहान रजा और राजू सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में मौजूद सभी लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में उपस्थित जनसमूह ने भारत माता के जयकारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और निरंतर समृद्धि का संकल्प लिया।

🇮🇳 जय हिंद! जय भारत

! 🇮🇳

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।

बीआरपी पद के लिए लिखित परीक्षा,पलिया ब्लॉक सभागार में 43 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।