2027 के रण के लिए सपा ने कसी कमर, श्रीनगर में PDA कार्यकर्ता सम्मेलन
रिपोर्ट फिरदौस
रेहान खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, श्यामलाल पाल ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
लखीमपुर खीरी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में PDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लखीमपुर खीरी से सपा के प्रदेश सचिव रेहान खान भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में पहुंचे।श्रीनगर में आयोजित सम्मेलन में ब्लॉक, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का मंत्र दिया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और PDA के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर जोश भरने का भी प्रयास किया गया।
वहीं सपा प्रदेश सचिव रेहान खान ने सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। बूथ से लेकर सेक्टर और ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से पूरी मजबूती के साथ अपने क्षेत्रों में जुटें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।रेहान खान ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व जिस प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसके लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को सांसद उत्कर्ष वर्मा, जिला अध्यक्ष, श्रीनगर के पूर्व विधायक सहित अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया। नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।सम्मेलन में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने तथा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें