दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता




रिपोर्ट-फिरदौस 

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल, पुलिस ने दिखाई तत्परता

पलिया कलां। तहसील क्षेत्र के चंदन चौकी में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कोतवाली चंदन चौकी को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

बता दें कि सोमवार को गौरीफंटा रोड स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज के पास, गौरीफंटा की ओर से आ रहे बाइक सवार जीजा-साले रामकुमार पुत्र छोटूआ व ठगी राम पुत्र हरिकिशन की, चंदन चौकी की ओर से आ रहे एक अन्य बाइक सवार सोनू पुत्र किशन निवासी मंगलपुरवा से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर अपनी मय फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चंदन चौकी भेजा।

जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने बताया कि तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए चंदन चौकी भेजा गया था, जहां उनकी हालत ठीक है और उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। बेहतर उपचार के लिए उन्हें सीएचसी पलिया भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नारी शक्ति सीएलएफ के पदाधिकारियों का बदलाव, अध्यक्ष कविता सिंह, कोषाध्यक्ष मधु व सचिव बनी उषा देवी।

कुशीनगर में ECCE कार्यक्रम की वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता सुधार व रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश।

क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब