क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
पलिया कलां: क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज भाजपा नेता रवि गुप्ता और सपा विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
रिपोर्ट- फिरदौस
पलिया कलां (खीरी)
क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलिया नगर व्यापार मंडल (पंजीकृत) द्वारा आयोजित महादेव क्षेत्रीय (ग्राम पंचायत) क्रिकेट प्रतियोगिता का बेहद भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ।
इस खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में न केवल हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उमड़े, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता और समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।
दोनों मुख्य अतिथियों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन सिखाता है और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना बेहद सराहनीय है।
कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसकी रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए पलिया नगर व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष अविरल शाह ने आधिकारिक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह महादेव क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता कुल 3 दिनों तक चलेगी। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों की शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की उन छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है, जिन्हें सही मंच नहीं मिल पाता। व्यापार मंडल इन 3 दिनों में खिलाड़ियों और दर्शकों को एक बेहतरीन खेल अनुभव देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस पूरे आयोजन को भव्य रूप देने और इसकी सफलतापूर्वक शुरुआत कराने में व्यापार मंडल की युवा और वरिष्ठ टीम का विशेष योगदान रहा। एडवोकेट रवींद्र गुप्ता (महामंत्री, पलिया नगर व्यापार मंडल) और अविरल शाह (युवा अध्यक्ष) की अगुवाई में पूरी प्रबंधन टीम ने मैदान की व्यवस्थाओं से लेकर अतिथियों के स्वागत तक की कमान संभाली। दोनों ही पदाधिकारियों की देखरेख में उद्घाटन मैच बेहद अनुशासित और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें