उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 21 फरवरी तक चलेंगी




 उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, 21 फरवरी तक चलेंगी

रिपोर्ट- फिरदौस 

लखीमपुर-खीरी। उ०प्र० राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज का अध्ययन केन्द्र (S-031) युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखीमपुर-खीरी में संचालित है। सत्र जनवरी 2025 एवं जुलाई 2025 की परीक्षाएं 22 जनवरी 2026 से प्रारम्भ हो चुकी हैं, जो 21 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हेमन्त पाल ने बताया कि परीक्षाओं को पूर्णतः शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी स्नातक एवं परास्नातक एकल विषय तथा विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.uprtouadm.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय स्थित अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हौसले बुलंद है तो जीत आसान है. (अजय कुमार चौबे)

आगामी त्योहारों होली, रमजान व ईद के चलते थाना पलिया में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

बीआरपी पद के लिए लिखित परीक्षा,पलिया ब्लॉक सभागार में 43 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा