संदेश

सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं 39वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 05 लाख भारतीय मुद्रा बरामद

चित्र
  रिपोर्ट - फिरदौस  दिनांक: 12 मार्च 2025 सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं 39वीं वाहिनी द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 05 लाख भारतीय मुद्रा बरामद पलिया कलां - खीरी । दिनांक 12 मार्च 2025 को 39वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री विजयेन्द्र कुमार के निर्देशानुसार सीमा शुल्क विभाग गौरीफंटा एवं वाहिनी की सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा चेक पोस्ट गौरीफंटा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान दो नेपाली महिलाओं निर्मला सऊद, उम्र 28 वर्ष, पुत्री डंबर बोहरा, निवासी वार्ड नं. 8, मेल लेक जिला-अछाम, नेपाल एवं अनीता गिरी, उम्र 27 वर्ष, पुत्री रामभक्त गिरी, निवासी मटेला जिला बझांग, नेपाल को 05 लाख भारतीय मुद्रा के साथ पकड़ा गया । पूछताछ के दौरान पाया गया कि दोनों महिलाएं नेपाल से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थीं और उनके पास 05 लाख भारतीय मुद्रा पाई गई । गहन पूछताछ में निर्मला सऊद ने बताया कि उक्त राशि उसे उसके जीजा, श्री जय राम सऊद, से मिली थी, जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं और एक टायर की दुकान पर कार्य करते हैं । बयान के अनुसार, उक्त राशि को नेपाली मुद्रा में बदलने हे...

आगामी त्योहारों होली, रमजान व ईद के चलते थाना पलिया में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  आगामी त्योहारों होली, रमजान व ईद के चलते थाना पलिया में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन लखीमपुर खीरी । पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी संकल्प शर्मा के निर्देशन में आगामी त्यौहारों होली, रमजान व ईद के दृष्टिगत आज दिनांक 11.03.2025 को थाना पलिया पर क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मीटिंग के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान, भूतपूर्व ग्राम प्रधान व सभी धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे। इस दौरान सभी से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारा, समरसता, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की अपील की गई। किसी प्रकार का विवाद न होने दे। त्योहारों पर अशान्ति व उपद्रव करने वाले अराजक तत्वो की पहचान करके तुरंत सूचना दें। कोई नई परंपरा न डालें नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। साथ ही किसी भी प्रकार के अफवाह एवं झूठी व भ्रामक खबरों को प्रचारित/प्रसारित नहीं करने तथा किसी भी प्रकार की घटना के संबंध में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

हौसले बुलंद है तो जीत आसान है. (अजय कुमार चौबे)

चित्र
  Riport firdosh  हौसले बुलंद है तो जीत आसान है. (अजय कुमार चौबे) लखीमपुर खीरी। इम्पैक्ट गुरुग्राम हरियाणा के सहयोग से उ०प्र० वनवासी सेवा संस्थान, पलिया कलां द्वारा पिछले 9 वर्षो से संचालित बालिका शिक्षा केन्द्रों के ६५ ग्रामो में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी केन्द्रों में धूमधाम से मनाया गया, जिसमे बालिका शिक्षा केंद्र ग्राम बनघुसरी, पलिया कलां-खीरी में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहा पर लगभग ५०० महिलाओ एवं पुरुष तथा बालिकाएं उपस्थित रही. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के इस पुनीत कार्यक्रम में केंद्र के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओ को शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जागरूक किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम वचन तिवारी, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर पलिया तथा विशिष्ट अतिथि श्री रमाकांत पाण्डेय एवं श्री विकास गुप्ता, अधिवक्ता एवं समाज सेवी, श्री अभिषेक गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, श्री सत्यवान चौधरी पूर्व प्रधान द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम...

स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए "सर्कुलर इकोनॉमी पर आधारित केले के उत्पादों" पर जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
बिजोरिया, पलिया लखीमपुर में किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए "सर्कुलर इकोनॉमी पर आधारित केले के उत्पादों" पर जागरूकता कार्यक्रम रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां - खीरी । सोसाइटी द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम बिजौरिया , पलिया लखीमपुर में किया गया, जिसमें किसानों और स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को सर्कुलर इकोनॉमी और केले के उत्पादों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम को NABARD (नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट) द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण महिलाओं को सर्कुलर इकोनॉमी के लाभों और केले के विभिन्न उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग के बारे में जागरूक करना था। सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा पर बल देते हुए, जेपी एम सोसाइटी के सचिव श्री तुहिन श्रीवास्तव ने बताया कि किस प्रकार संसाधनों का पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण, और अपशिष्ट का उपयोग किया जा सकता है, ताकि पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिले।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से केले के विभिन्न उत्पादों, जैसे केल...

पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने किया थाना भीरा, थाना पलिया व थाना चन्दनचौकी का आकस्मिक निरीक्षण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने किया थाना भीरा, थाना पलिया व थाना चन्दनचौकी का आकस्मिक निरीक्षण   लखीमपुर खीरी । 08.02.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा थाना भीरा, थाना पलिया व थाना चन्दनचौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने तथा सम्पूर्ण थाना परिसर एवं कार्यालय की नियमित साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना प्...

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बाल कार्निवाल सप्ताह के चलते किया गया कार्यक्रम

चित्र
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बाल कार्निवाल सप्ताह के चलते किया गया कार्यक्रम फिरदौस   लखीमपुर- खीरी । मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत बाल कार्निवाल सप्ताह 10 नवंबर से 14 नवंबर तक मनाए जाने के क्रम में आज दिनांक 12 नवंबर 2024 को जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर में रंगोली नाटक तथा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा आरुषि एवं कक्षा 8 की छात्रा माही मिश्रा द्वारा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रानी लक्ष्मीबाई के द्वारा किए गए संघर्ष एवं उनके योगदान पर नाटक प्रस्तुत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रियांशी कक्षा 7 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आस्था कक्षा 8 अनसूया कक्षा 8 एवं शिखा राज कक्षा 7 को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 6 की बालिकाओं के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लाडली को प्रथम पुरस्कार पलक को द्वितीय पुरस्कार एवं अंशिका राज को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बालिकाओं के मध्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित ...

HEW के अंतर्गत 100 दिनो का जागरूकता अभियान कार्यक्रम।

चित्र
रिपोर्ट फिरदौस  लखीमपुर खीरी। भारत सरकार द्वारा संकल्प - HEW के अंतर्गत दिनांक 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है   "100 Days Campaigns" बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर  जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय जी के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 31/08/2024 को  स्वयंसेवी संस्थान  संकल्प अधीक्षिका मधुलिका त्रिपाठी की अध्यक्षता में महिलाओं के मध्य में 11th Week [ skills development / career counselling week] कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित महिलाओं  के हित में  विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई  गई धनराशि तथा श्रेणी 4, 5 एवं 6के आवेदन प्रक्रिया के बारे मे  विस्तार पूर्वक बताया गया एवं स्पॉन्सरशिप योजना  तथा वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली  एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने ,अपनी बात खुल...