संदेश

पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय का अध्यक्ष एन सी हेंब्रम ने किया निरीक्षण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  आज दिनांक 26.03.2023 को पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष नयन चंद हेंब्रम, श्री मति हेंब्रम, रविकांत झा,अनिल शर्मा, महामंत्री श्री अजय कुमार चौबे, उतर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान के सचिव के संयुक्त दौरा हुआ, जिन्हे विधालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार एवम समस्त स्टाफ के द्वारा पुष्प गुच्छ तथा माला पहना कर स्वागत किया गया। विधालय के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने आवासीय विद्यालय के बालिकाओं को मार्गदर्शन एवम आशीर्वचन दिया। अध्यक्ष हेंब्रम जी ने बालिकाओं को जीवन के कामयाबी के रास्ते को बताया तथा आदिवासी संस्कृति को संरक्षित तथा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए बच्चो को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थापना पूज्य ठक्कर बापा के द्वारा हुआ वह महात्मा गांधी के समक्ष थे उन्होंने अपनी सारी जीवन आदिवासी समाज के विकास में लगा दिया । भारतीय आदिम जाति सेवक संघ अपनी 75 वा वर्ष पूरा कर रहा है, तब से आज तक यह हमेशा जनजाति समाज के विकास में ही लगा रहा। तथा सरकार के ...

लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों किया गिफ्तार

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस थाना पलिया पुलिस द्वारा, लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को लूट के सामान, अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.12.2022 को थाना पलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 699/22 धारा 392/411 भादवि0 का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों  1. जैद अली उर्फ सैकब अली पुत्र स्व0 हासिम अली उर्फ नन्हे फाइटर 2. मकसूद अली पुत्र मंसूर अली 3. गोविन्द कुमार पुत्र रामप्रसाद को 02 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। *बरामदगी का विवरणः-* 01 अदद अँगूठी पीली धातु  01 ब्रासलेट के 04 छोटे टुकडे व 01 बड़ा टुकड़ा  02 अदद तमचा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर  *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-* 1. जैद अली उर्फ सैकब अली पुत्र स्व0 हासिम अली उर्फ नन्हे फाइटर निवासी मो0 रंगरेजान...

दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत चाइल्डलाइन की टीम ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ किया कार्यक्रम

चित्र
    रिपोर्ट-फिरदौस आज दिनांक 10-11-2022 को चाइल्डलाइन सब सेंटर पलिया कला खीरी के द्वारा चलाए जा रहे चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सिमरी पुरवा में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के स्टाफ द्वारा सहयोग दिया गया ।सर्वप्रथम चाइल्डलाइन के टीम सदस्य श्री इंद्र कुमार अवस्थी जी के द्वारा संस्थागत परिचय देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा उनके द्वारा चाइल्डलाइन के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई उनके द्वारा दोस्ती सप्ताह का उद्देश्य भी बच्चों को बताया गया।  उपस्थित अध्यापकों को यह समझाया गया कि दोस्ती सप्ताह का उद्देश्य बच्चों के साथ मित्रता जैसा व्यवहार करना है । इसी के साथ साथ चाइल्डलाइन के टीम सदस्य अंकिता मौर्या के द्वारा बताया गया कि चाइल्ड लाइन निशुल्क 24 घंटे की मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है ।जोकि गुमशुदा बच्चे शोषित बच्चे घर से भागे हुए बच्चे ,जिन्हें इलाज की जरूरत है ,।ऐसे सभी बच्चे जिन्हें देखभाल और सुरक्षा की जरूरत है ,रास्ते पर किसी का बच्चे का उत्पीड़न हो रहा हो तस्करी किए जा रहे हो आप तुरंत 1098...

पेस संस्था द्वारा एक दिवसीय समुदाय स्तरीय इंटरफेस मीटिंग का आयोजन

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस लांधौरा गुज्जर, ब्लॉक बलिया खेड़ी मे एक दिवसीय इंटरफेस बैठक आयोजित की गई।  सर्वप्रथम पेस परियोजना समन्वयक विजय शंकर द्वारा पेस संस्था द्वारा संचालित वेलनेतृत्व प्रोजेक्ट और सहयोगी संस्था वेलस्पन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया तथा समुदाय स्तरीय बैठक का उद्देश्य साझा कर उपस्थित सेवादाताओं को आमंत्रित किया ब्लॉक कृषि अधिकारी द्वारा सब्जी उत्पादन, रोगों के उपचार एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही ब्लॉक स्तर पर वर्तमान समय मे  उपलब्ध खाद एवं बीच पर मिलने वाली छूट के बारे  विस्तार से चर्चा की  तथा वित्तीय साक्षरता प्रभारी अग्रणी बैंक से सैय्यद शान हुसैन जी ने उपस्थित समूह की सभी महिलाओं को ठगी से बचने के उपाय बताये और डिजीटल बैंकिग के अनेक फायदों को विस्तार से साझा किया एवं  सरकार द्वारा संचालित अटल पेशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, जीवन ज्योती बीमा योजना, और इण्टरनेट बैंकिंग सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम पंचायत सदस्यों के द्वारा ग्राम में विकास कार्यों के जानकारी दी एवं उपस्थित सदस्यों ...

– स्वच्छ जल जब घर मे आया सब ने मिलकर दीप जलाया

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस  बहराइच – स्वच्छ जल जब घर मे आया सब ने मिलकर दीप जलाया, इसी उद्देश्य के साथ आज ग्राम पंचायत अंगनापारा विकास खंड फखरपुर जनपद बहराइच में ग्राम पंचायत अंगनापारा पानी समिति द्वारा हर घर स्वच्छ जल मिलने से गांव में हर घर जल दीपोत्सव का आयोजन गुरुवार की शाम को किया। अपने-अपने घर तक नल की सुविधा मिलने से खुश ग्रामीण बड़ी संख्या में दीपोत्सव में शामिल हुए। महिलाओं ने दीप जलाए और मिठाई बांटी तो बच्चों ने आतिशबाजी में हाथ आजमाए। ग्रामीणों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर-घर से शुरू हुआ दीयों के रोशन होने का यह सिलसिला पंचायत भवनों, प्राथमिक स्कूलों, सामुदयिक भवनों तक दिखा। ग्रामीणों की इस खुशी को यादगार बनाने में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियो व टाटा ट्रस्ट्स ने सहयोग किया। कुछ गांव में लोक संगीत की धुन पर ग्रामीण महिलाएं और युवा दीये जलाने के साथ थिरके भी। टाटा ट्रस्ट्स ने पंचायत प्रतिनिधियों व पानी समिति (ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति) को हर घर जल के प्रतीक रूप में जल से भरा नल वाला घड़ा भेंट किया। यह पह...

बच्चों ने धूमधाम से मनाया टीचर्स डे

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस पलिया-खीरी। आज पुज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं ने अपने गुरू के समान में बिद्यालय के समस्त कार्यभार स्वयं ग्रहण किया तथा विद्यालय संचालन का कार्य किया, जिसमे निशा राना ने प्रधानाचार्य के पद को संभाला एवम अंजली, रीता, नेहा, राजनंदनी,सोनी,रुकसानी, सहायक शिक्षक के पद को सुशोभित किया तथा महिमा ने एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रही, एवम सोबरन वार्डन के पद को बहुत ही अच्छा से संभाली।             बालिकाओं ने समय से सारे कक्षा में शिक्षण कार्य कर शिक्षक के गरिमा को बढ़ाया तथा निशा ने प्रधानाचार्य के कार्य को बहुत ही सुन्दर ढंग से संभालते हुए उस पद की गरिमा बनाए रखा जो बहूत ही प्रशंसनीय हैं,  उसके बाद शिक्षक को बच्चों ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया एवम प्रधानाचार्य बृजेश कुमार चौबे के तरफ से प्रधानाचार्य के पद पर आसीन बालिका को सम्मानित किया गया एवम विद्यालय संचालन के लिए सभी बालिकाओं को धन्यवाद दिया ।

आलोक मिश्रा की तिरंगा बाइक रैली में उमड़ा लोगों का जनसैलाब

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस *भारी संख्या में नगर की जनता का मिला समर्थन* लोगों के अंदर दिखा देशभक्ति जा जज्बा* *पलिया कलां खीरी*। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है । वही आज पलिया नगर में समाजसेवी आलोक मिश्र भइया द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई , जिसमें नगर के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । यह रैली  आलोक मिश्र भइया के आवास टेहरा शहरी से आलोक मिश्र भइया के नेतृत्व में कमल टॉकीज चौराहा होते हुए ढाकिन, कमल टाकीज से दुधवा चौराहा , दुधवा चौराहा से मेला रोड होते हुए स्टेशन चौराहा , स्टेशन चौराहा से मौनी बाबा चौराहा होते हुए सिंगहिया , सिंगहिया से दुधवा चौराहा दुधवा चौराहा से मछली मंडी होते हुते चमन चौराहा , चमन चौराहा से कन्यापाठशाला होते हुए शेर सिंह चौराहा , शेर सिंह चौराहे से हनुमान मठिया होते हुए मेला सिंह चौराहा , मेला सिंह चौराहा से ज़ामा मस्जिद होते हुए चमन चौराहा , चमन चौराहा से पुराने बस अड्डे होते हुए मेला ग्राउंड , मेला ग्राउंड से मेला सिंह चौराहा होते हुए नगर पालिका रोड होते हुए अपन...