संदेश

पलिया मांटेसरी स्कूल की छात्रा मुबश्शरा ने 82% मार्क्स लाकर किया स्कूल टॉप।।

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलिया के सबसे पुराने स्कूल पलिया  मांटेसरी स्कूल ने आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। हाई स्कूल रिजल्ट में पिछ्ले 5 वर्षों से चली आ रही लगातार 100% पास होने के क्रम को  में  इस वर्ष भी रिजल्ट 100% देकर जारी रखा । एक विद्यार्थी सेकंड डिवीजन में पास हुआ और बाकी सभी छात्र/  छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन में पास होकर स्कूल का नाम रोशन किया । स्कूल टॉपर  छात्रा मुबश्शरा  ने 82% मार्क्स लाकर स्कूल टॉप किया। स्कूल के अध्यक्ष श्री विजय नारायण महेंद्रा व प्रबंधक श्री अनूप कुमार गुप्ता ने सभी को हार्दिक बधाई दी व स्कूल के सभी अद्यापकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए सारा श्रेय दिया व उनको बहुत बधाई दी।। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रत्ना बाजपाई ने सभी छात्र छात्राओं को व उनके अभिभावकों को बहुत बधाईयां दी व बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने में मददगार  सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को इस शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद् दिया।

थाना पलिया पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस थाना पलिया पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त आमिर रजा उर्फ मन्नू पुत्र कदीर को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.04.2023 को थाना पलिया पुलिस द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान अभियुक्त आमिर रजा उर्फ मन्नू पुत्र कदीर निवासी ग्राम बड़ागाँव अतरिया थाना पलिया जनपद खीरी को अतरिया रोड पर रपटा पुल के पास से 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तार के संबंध में थाना पलिया पर मु0अ0सं0 133/23 धारा 3/25 आर्म्स  एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* आमिर रजा उर्फ मन्नू पुत्र कदीर निवासी ग्राम बड़ागाँव अतरिया थाना पलिया जनपद खीरी *बरामदगी-*  01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर  01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर...

पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय का अध्यक्ष एन सी हेंब्रम ने किया निरीक्षण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  आज दिनांक 26.03.2023 को पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष नयन चंद हेंब्रम, श्री मति हेंब्रम, रविकांत झा,अनिल शर्मा, महामंत्री श्री अजय कुमार चौबे, उतर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान के सचिव के संयुक्त दौरा हुआ, जिन्हे विधालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार एवम समस्त स्टाफ के द्वारा पुष्प गुच्छ तथा माला पहना कर स्वागत किया गया। विधालय के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने आवासीय विद्यालय के बालिकाओं को मार्गदर्शन एवम आशीर्वचन दिया। अध्यक्ष हेंब्रम जी ने बालिकाओं को जीवन के कामयाबी के रास्ते को बताया तथा आदिवासी संस्कृति को संरक्षित तथा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए बच्चो को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थापना पूज्य ठक्कर बापा के द्वारा हुआ वह महात्मा गांधी के समक्ष थे उन्होंने अपनी सारी जीवन आदिवासी समाज के विकास में लगा दिया । भारतीय आदिम जाति सेवक संघ अपनी 75 वा वर्ष पूरा कर रहा है, तब से आज तक यह हमेशा जनजाति समाज के विकास में ही लगा रहा। तथा सरकार के ...

लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों किया गिफ्तार

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस थाना पलिया पुलिस द्वारा, लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तों को लूट के सामान, अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.12.2022 को थाना पलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 699/22 धारा 392/411 भादवि0 का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों  1. जैद अली उर्फ सैकब अली पुत्र स्व0 हासिम अली उर्फ नन्हे फाइटर 2. मकसूद अली पुत्र मंसूर अली 3. गोविन्द कुमार पुत्र रामप्रसाद को 02 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। *बरामदगी का विवरणः-* 01 अदद अँगूठी पीली धातु  01 ब्रासलेट के 04 छोटे टुकडे व 01 बड़ा टुकड़ा  02 अदद तमचा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर  *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-* 1. जैद अली उर्फ सैकब अली पुत्र स्व0 हासिम अली उर्फ नन्हे फाइटर निवासी मो0 रंगरेजान...

दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत चाइल्डलाइन की टीम ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ किया कार्यक्रम

चित्र
    रिपोर्ट-फिरदौस आज दिनांक 10-11-2022 को चाइल्डलाइन सब सेंटर पलिया कला खीरी के द्वारा चलाए जा रहे चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत ग्राम सिमरी पुरवा में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के स्टाफ द्वारा सहयोग दिया गया ।सर्वप्रथम चाइल्डलाइन के टीम सदस्य श्री इंद्र कुमार अवस्थी जी के द्वारा संस्थागत परिचय देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा उनके द्वारा चाइल्डलाइन के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई उनके द्वारा दोस्ती सप्ताह का उद्देश्य भी बच्चों को बताया गया।  उपस्थित अध्यापकों को यह समझाया गया कि दोस्ती सप्ताह का उद्देश्य बच्चों के साथ मित्रता जैसा व्यवहार करना है । इसी के साथ साथ चाइल्डलाइन के टीम सदस्य अंकिता मौर्या के द्वारा बताया गया कि चाइल्ड लाइन निशुल्क 24 घंटे की मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है ।जोकि गुमशुदा बच्चे शोषित बच्चे घर से भागे हुए बच्चे ,जिन्हें इलाज की जरूरत है ,।ऐसे सभी बच्चे जिन्हें देखभाल और सुरक्षा की जरूरत है ,रास्ते पर किसी का बच्चे का उत्पीड़न हो रहा हो तस्करी किए जा रहे हो आप तुरंत 1098...

पेस संस्था द्वारा एक दिवसीय समुदाय स्तरीय इंटरफेस मीटिंग का आयोजन

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस लांधौरा गुज्जर, ब्लॉक बलिया खेड़ी मे एक दिवसीय इंटरफेस बैठक आयोजित की गई।  सर्वप्रथम पेस परियोजना समन्वयक विजय शंकर द्वारा पेस संस्था द्वारा संचालित वेलनेतृत्व प्रोजेक्ट और सहयोगी संस्था वेलस्पन के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया तथा समुदाय स्तरीय बैठक का उद्देश्य साझा कर उपस्थित सेवादाताओं को आमंत्रित किया ब्लॉक कृषि अधिकारी द्वारा सब्जी उत्पादन, रोगों के उपचार एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही ब्लॉक स्तर पर वर्तमान समय मे  उपलब्ध खाद एवं बीच पर मिलने वाली छूट के बारे  विस्तार से चर्चा की  तथा वित्तीय साक्षरता प्रभारी अग्रणी बैंक से सैय्यद शान हुसैन जी ने उपस्थित समूह की सभी महिलाओं को ठगी से बचने के उपाय बताये और डिजीटल बैंकिग के अनेक फायदों को विस्तार से साझा किया एवं  सरकार द्वारा संचालित अटल पेशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन, जीवन ज्योती बीमा योजना, और इण्टरनेट बैंकिंग सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम पंचायत सदस्यों के द्वारा ग्राम में विकास कार्यों के जानकारी दी एवं उपस्थित सदस्यों ...

– स्वच्छ जल जब घर मे आया सब ने मिलकर दीप जलाया

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस  बहराइच – स्वच्छ जल जब घर मे आया सब ने मिलकर दीप जलाया, इसी उद्देश्य के साथ आज ग्राम पंचायत अंगनापारा विकास खंड फखरपुर जनपद बहराइच में ग्राम पंचायत अंगनापारा पानी समिति द्वारा हर घर स्वच्छ जल मिलने से गांव में हर घर जल दीपोत्सव का आयोजन गुरुवार की शाम को किया। अपने-अपने घर तक नल की सुविधा मिलने से खुश ग्रामीण बड़ी संख्या में दीपोत्सव में शामिल हुए। महिलाओं ने दीप जलाए और मिठाई बांटी तो बच्चों ने आतिशबाजी में हाथ आजमाए। ग्रामीणों की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर-घर से शुरू हुआ दीयों के रोशन होने का यह सिलसिला पंचायत भवनों, प्राथमिक स्कूलों, सामुदयिक भवनों तक दिखा। ग्रामीणों की इस खुशी को यादगार बनाने में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियो व टाटा ट्रस्ट्स ने सहयोग किया। कुछ गांव में लोक संगीत की धुन पर ग्रामीण महिलाएं और युवा दीये जलाने के साथ थिरके भी। टाटा ट्रस्ट्स ने पंचायत प्रतिनिधियों व पानी समिति (ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति) को हर घर जल के प्रतीक रूप में जल से भरा नल वाला घड़ा भेंट किया। यह पह...