संदेश

ग्राम जल समिति व समुदाय ने भूमि कटान को रुकवाने हेतु सरकार से लगाई गुहार

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौश शारदा नदी घाटी के किनारे बसे समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने हेतु ऑक्सफेम इंडिया के सहयोग से ट्रोसा परियोजना क्रियान्वित है । परियोजना की शुरुआत 3 वर्ष पूर्व की जा चुकी है । ट्रोसा परियोजना के अंतर्गत नदी के किनारे बसे गांव जैसे - श्री नगर, अतरिया, पतवारा इत्यादि गांवो में ग्राम जल समिति बनाई गयी है । समिति अपने गांव में एक निश्चित तिथि पर प्रत्येक माह बैठक कर  कुछ प्रमुख मुद्दों पर वार्ता चर्चा करते हुए अपने प्रमुख अधिकारों की सुरक्षा हेतु रणनीति तैयार करती है । जैसे - जल अधिकार , जल संसाधन अधिकर व  मानवाधिकार ।  जैसे ही बाढ़ का सीजन आता है जल समिति बनबसा बैराज के सम्पर्क में निरन्तर बनी रहती है कि नदी के किनारे रह रहे समुदाय को हर समय नदी के जल स्तर की सूचना मिल सके जिससे बाढ़ जैसी आपदा से होने वाली क्षति में न्यूनीकरण लाया जा सके इन्ही मुद्दों पर कार्यरत जल समिति को श्री नगर में हो रहे कटान का एहसास हुआ और समिति के कुछ सदस्यों ने ग्राम प्रधान से बात की ।  ग्राम प्रधान व समिति के साझा प्रयास से 22 सितम्बर को प्रधान जी के लेटर पैड पर एक जिलाधिकारी महोदय क...

भारत बंद का दिखा असर

चित्र
 जुबैर मंसूरी की रिपोर्ट आज बहेड़ी चेयरमैन पति व संभावित प्रत्याशी 118 बहेड़ी विधानसभा नसीम अहमद के आह्वान पर बहेड़ी शहर के  व्यापारी भाइयों ने भारत बंद का सहयोग करते हुए किसानों के समर्थन में अपने दुकान व संस्थान बंद रखे। साथ ही नसीम अहमद ने अपने हजारों किसानों व दुकानदारों के साथ धरने देकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रीपति को संबोधित एक ज्ञापन देकर।उपजिलाधिकारी बहेडी को समस्त किसानों की समास्याओं से अवगत कराते हुए कहा धान की फसल लगभग तैयार हो चुकी है और इसके खरीद को लेकर किसान चितित है सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थम मूल्य की घोषणा कर दी गई है एवं राज्य सरकार द्वारा खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है परन्तु यह एक औपचारिकता बनकर रह जाती है ना तो क्रय केन्द्र पर किसान आपने फसलों की गारन्टी को लेकर पिछले 10 महीने से देश की राजधानी में आंदोलन कर रहा है किसान को उसकी फसल के रेट की गारन्टी मिलनी चाहिए इसलिए आज हम समस्त क्षेत्र के किसान आपके के रेट की गारन्टी मिलनी चाहिए इसलिए आज हम समस्त क्षेत्र के किसान आएके संज्ञान में कुछ बिन्दु लाते हुए उनके तत्काल निराकारण की अपेक्षा करते है । 1...

ग्राम जल प्रबंधन समिति सदस्यों ने खुद से बनाई जल योजना

चित्र
ऑक्सफेम इंडिया पलिया कलां एवं ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज के तत्वावधान में  TROSA परियोजना के अंतर्गत गठित  ग्राम जल प्रबंधन समिति ने ग्राम नगला, पढुआ में  मासिक बैठक कर अपने ग्राम की मुख्य जल संबंधित समस्याओं जैसे- ग्राम में टंकी का निर्माण न होना, दूषित जल निकास हेतु नाली निर्माण न होना , वर्षा जल संचयन हेतु सॉफ्ट फिट गढ्ढों  का निर्माण न होना इत्यादि समस्याएं निकालकर योजना प्रारूप तैयार कर ग्राम प्रधान को प्रेषित करने की योजना बनाई है जिससे ग्राम प्रधान इन समस्याओं को ग्राम विकास योजना में सम्मिलित कर  ग्राम विकास का कार्य प्रारंभ कर सके।।

समाजवादी पार्टी बरेली महिला महानगर कमेटी का हुआ गठन*

चित्र
  रिपोर्ट- जुबैर मंसूरी बरेली सपा कार्यालय पर आज महानगर महिला सभा की कमेटी घोषित की गई जिसमें अध्यक्षता महानगराध्यक्ष श्री शमीम खां सुलतानी जी ने की। महिला सभा की महानगराध्यक्ष बनीं श्रीमती रेहाना बी ने टीम का गठन किया। जिसमें गंगा जमुनी तहज़ीब को क़ायम रखते हुए सभी धर्म जाति की महिलाओं को पद सौंपे गए। इसी कड़ी में बीते दिनों पार्टी आला कमान के ज़रिए महानगर महासचिव महिला सभा बनीं सुश्री ज़ैनब फ़ातिमा को दायित्व सौंपे जाने पर अध्यक्ष रेहाना बी ने मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी श्रीमती उषा यादव, विधावती रानी और सरिता सक्सेना को दी गयी। कोषाध्यक्ष का भार रीना खान को सौंपा गया, सचिव के दायित्व सुश्री सपना, श्रीमती मैना, शहनाज़ बी, पुष्पा मौर्या, फ़रज़ाना बी, शबीना सैफ़ी, शानू मौर्या, नाज़मा खान, श्रीमती भूरी, को सौंपे गए,,,साथ ही रूपा शर्मा, फराह खान, ज़ैनुल निशा, मन्नो बी, नीलोफ़र, तंज़ीन फ़ातिमा और जहाना को महानगर सदस्य के रूप में पदभार सौंपे गए।  बैठक में मुख्य रूप से महानगर महासचिव गौरव सक्सेना, महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव नीरज तिवारी, अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष...

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली नसीम अहमद के नेतृत्व में साइकिल यात्रा साइकिल यात्रा हुई सफल

चित्र
रिपोर्ट- जुबैर मंसूरी  बहेड़ी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा नेता नसीम अहमद ने  कार्यकर्ताओं के साथ नगर में साईकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज करके जेल भेज दिया गया है जहां पर उनकी हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि आजम खां को बेहतर इलाज के लिए तुरंत रिहा किया जाए। नसीम अहमद ने कहा भाजपा की नीतियों से लोग बहुत परेशान है देश व प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है आने बाले विधानसभा चुनाब में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा सरकार को जड़ से उखड़ने का काम करेंगे । नसीम अहमद ने कहा प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में रोज़गार बड़ेगा  सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा नेता नसीम अहमद के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर से साईकिल यात्रा निकाली गई। साईकिल यात्रा नैनीताल रोड होते हुए मोहल्ला रामलीला, बाईपास रोड, मोहम्मदपुर नारायण नगला रोड, जाफरी चौराहा होते हुए नगर पालिका परिसर में वापस आकर समाप्त हो गई। सपा न...

टीएमसी के प्रमुख डॉक्टर सय्यद इंतिखाब आलम जाफ़री साहब पूरा दिन रहे बहेड़ी , कई नए पदअधिकारियो को दी ज़िम्मेदारी

चित्र
 रिपोर्ट- जुबैर मंसूरी बहेड़ी। कल टीएमसी के प्रमुख डॉक्टर  सय्यद इंतिखाब आलम जाफ़री साहब पूरा दिन बहेड़ी रहे, कई जगह बैठने गए उसके बाद एक टीएमसी की कार्यकर्ता कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कल पूरा दिन टीएमसी प्रमुख  डॉक्टर सय्यद  इंतिखाब आलम साहब ने सय्यद शामी जाफ़री  राष्टीय सचिव टीएमसी की मोजुदगी में बहेड़ी में बिताया कई जगह बैठने गए सबसे पहले आते ही हुज़ूर सय्यद इख्तेयार अहमद साहब जाफरी मदारी (बड़े भाईजान) से मिले, उसके बाद चेयरमैन पद के प्रत्याशी मोहम्मद शादाब  sk साहब के यहां बैठने पहुंचे कुछ दिन पहले उनकी दादी का इंतिकाल हो गया था, कुछ देर के लिए शोएब भाई पत्रकार के घर भी बैठने पहुंचे और शोएब भाई से मिले, कुछ दिन पहले मरहूम सिराजुद्दीन (दरोगा जी) का इंतिकाल हो गया था उनके घर वालो से भी जाकर मिले। उसके बाद टीएमसी  टीम के सारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से युवा संगठन सचिव बहेड़ी  जुनैद आलम  के घर पर मीटिंग की, कुछ और पदाधिकारियों का भी चयन किया, aimim बहेड़ी के पूर्व महसचिव, पूर्व जिला सोसल मीडिया प्रभारी aimim जनाब अब्दुल कादिर साहब को...

बीना गुप्ता के प्रयासों से होगी नेटवर्क की सुविधा

चित्र
पलियाकलां-खीरी। सेवा सुरक्षा बंधुत्व की अलख जगाने वाली यथार्थ सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता के अथक प्रयासों के चलते दुधवा नेशनल पार्क के आगोश में समाए थारू क्षेत्र में इस महा दस्तक देगी भारतीय रिंगटोन की घंटी।  विदित हो दुधवा नेशनल पार्क के आगोश में समाए ब्रिटिश शासन काल से आधुनिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित 36 थारू गांव में मोबाइल नेटवर्क ना होने के कारण सूचनाओं के आदान-प्रदान के अभाव में देश-दुनिया में थारु क्षेत्र अलग-थलग  पड़ा हुआ था जिसके चलते क्षेत्र के विकास का पहिया थम सा गया था । इस विषम परिस्थितियों को प्राथमिकता देते हुए यथार्थ सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एवं समिति की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीपशिखा गुप्ता ने अपने संस्था की संयुक्त टीम के साथ केंद्र व राज्य सरकार को चार बिंदुओं का ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था जिसमें इंडो नेपाल सीमा पर मालवाहक व यात्री वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था , पलिया से गौरीफंटा एवं चंदन चौकी तक स्पीड निर्धारित कर पुनः ट्रेन संचालन , थारू क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था सुचारु रुप से कराना करना एव...