संदेश

श्रृद्धालुओं व आमजन की सुरक्षा के लिए समर्पित रहेगी पुलिस चौकी- एसपी

चित्र
श्रृद्धालुओं व आमजन की सुरक्षा के लिए समर्पित रहेगी पुलिस चौकी- एसपी रिपोर्ट - फिरदौस  नवनिर्मित पुलिस चौकी "छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ" का पुलिस अधीक्षक खीरी ने किया उद्घाटन ! आज दिनांक-15.07.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी,श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा गोला गोकर्णनाथ में नवनिर्मित पुलिस चौकी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ का उद्घाटन विधिविधान से पूजा पाठ कर बच्चों से फीता कटवाकर किया गया।  पुलिस चौकी छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ मंदिर परिसर के नीलकंठ मैदान पर बनी इस पुलिस चौकी पर उप निरीक्षक पद के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं तथा आगामी सावन माह व श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत पुरुष व महिला आरक्षी के साथ साथ होमगार्ड की नियुक्ति भी की गई है पुलिस चौकी को आम नागरिकों व श्रृद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विकसित किया गया है। पुलिस चौकी के माध्यम से सावन के मेले में श्रद्धालु की निरंतर मदद की जा सकेगी,‌ मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी, पुलिस चौकी पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा, पुलिस चौकी के उद्घाटन के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय खीर...

केला रेशा उत्पाद पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ।

चित्र
केला रेशा उत्पाद पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ । रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां - खीरी। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा केला रेशा उत्पाद पर आधारित स्वयं सहायता समुह की महिलाओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनाक 20 मार्च 2024 विकासखंड पलिया कला के ग्राम बसंतपुर खुर्द नाबार्ड के द्वार केला रेशा पर आधारित क्लस्टर के अंतरगत स्वम सहायता समूह की महिलाओं के लिए पांच दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमें मां सरस्वती के चित्र प्रति पुष्प अर्चन और दीप प्रज्जवल के साथ प्रशिक्षण का शुभारम्भ ब्लॉक मिशन प्रबंधक विमल कुमार जी के द्वारा सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजानन के साथ प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया जिसके अंतरगत गत इस मिशन से जुड़े हुए लोगों ने केला रेशा के उत्पद से बन्ने वाले विविध प्रकार के उत्पदन के बारे में बताया, जिसमें बड़ी भागीदारी की जानकारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गई और इस प्रकार प्रशिक्षण के उद्देश से इनकी भाली भाटी इनको जागरूक किया गया और जिला समन्वय जेपीएम सोसायटी महोदाय के द्वार उद्बोधन किया गया और क...

सशस्त्र सीमा बल के माध्यम की किया गया पशुओं की चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
सशस्त्र सीमा बल के माध्यम की किया गया पशुओं की चिकित्सा शिविर का आयोजन।। रिपोर्ट - फिरदौस  दिनांक 17.05.2024 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा समवाय कीरतपुर के कार्यक्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, सशस्त्र सीमा बल, के आदेशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र के पशुओं की चिकित्सा के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 39वीं वाहिनी की डा. शालिनी परिहार, द्वितीय कमान अधिकारी,( पशु चिकित्सा) ने पशुओं की मुफ्त चिकित्सा किया एवं दवाओं का वितरण किया गया । जिसमें कुल 191 पशुओं का ईलाज किया गया । साथ हीं  डा. शालिनी परिहार (द्वितीय कमान अधिकारी) के द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं के तहत पशुपालन के बारे में जानकारी दिया गया | इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फौज में भर्ती एवं नागरिकों को गर्मी के मौसम में जानवरों को लुह से बचने और जानवरों के साफ सफाई के ऊपर ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया | 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भारत – नेपाल सीमा पर भारत सरकार के द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रति...

बलिका छात्रावास एवं भोजनालय का लोकार्पण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस बलिका छात्रावास एवं भोजनालय का लोकार्पण पलिया कला- खीरी। उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूज्य ठक्कर बापा आवासीय विद्यालय गोबरौला पलिया कला खीरी के परिसर में नवनिर्मित शिवम बालिका छात्रावास एवं भोजनालय का लोकार्पण समारोह दिनांक 5-5.2024 दिन रविवार को अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार श्री रामचंद्र राणा पूर्व प्रधान एवं विद्यालय समिति की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री केशुभाई हरि भाई गोटी प्रधान सेवक मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत गुजरात, श्री घनश्याम ज्वेलर्स भाई शंकर सूरत गुजरात, श्री आर बी तिवारी प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर पलिया कला खीरी तथा श्री राम चंद्र शुक्ला समारोह के विशिष्ट अतिथि श्री प्रेम शंकर राणा प्रधान सुरमा, श्रीमती लीला देवी जिला पंचायत सदस्य श्री, धीरूभाई एल नारोला, श्रीमती पुष्पा द्विवेदी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान श्री विपुल भाई पी इटालिया, श्री कन्हैया एल नारोला सूरत श्रीमती जड़ी बेन तागड़िया, श्रीमती संगीता बेन पी शंकर,श्रीमती रसीला बेन मैरोलिया, श्री विरजिया, श्रीमती उषा बेन के...

अबकी बार ना होगी देरी प्रातः वोट करेगा खीरी

चित्र
  अबकी बार ना होगी देरी प्रातः वोट करेगा खीरी।। रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां - खीरी । लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार तैयारियां जोरों पर है लखीमपुर खीरी में 13 मई को चुनाव होने हैं जिसके जिसके चलते चुनाव में 100% वोटिंग डालने को लेकर लगातार शासन प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से मतदान जागरूकता रैली अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गांव नगर शहर मोहल्ले कस्बे में जा जाकर लोगों को मतदान दिवस के के अंतर्गत वोट डालने को लेकर जागरूक किया जा रहा है इसी के चलते बुधवार को इंडियन बैंक एल डी एम ए के पांडे के द्वारा मतदान दिवस की रैली उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ मिलकर  ग्राम गोबरौला चंदन चौकी रामगढ़ व अन्य गांव में निकली गई। जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की के सुबह 7:00 बजे ही आप सभी लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएं और मतदान जरूर करे रैली के अंतर्गत अबकी बार ना होगी देरी प्रातः वोट करेगा खीरी के नारे भी लगाए गए। मतदान दिवस जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान के उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार चतुर्वेदी एवं एफएलसी रतीश कुम...

नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) द्वारा fssai (Fostac training) कैंप का आयोजन

चित्र
नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) द्वारा fssai (Fostac training) कैंप का आयोजन रिपोर्ट - फिरदौस  लखीमपुर- खीरी । रविवार को नगर व्यापार मंडल पलिया कलाँ (कंछल गुट) द्वारा fssai (Fostac training) कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राम आशीष मौर्य जी लखीमपुर खीरी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा जी पलिया की उपस्थिति मे नगर पलिया के खाद्य कारोबारकर्ता जनो की जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे खाद्य करोबार कर्ता जनो को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम २००६ के संबंधित प्रावधान एवं नियम विनियमो के प्रति जागरूक किया गया  इस दौरान खाद्य कारोबार कर्ता को licence/registration, स्वच्छता व अन्य नियमो के बारे मे बताया और कहा कि जिन खाद्य विक्रेताओं ने इस ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग ली उसका ट्रेनिंग सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी हो जाने के बाद आपको उपलब्ध करा दिया जाएगा यह सर्टिफिकेट निशुल्क रहेगा।  नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामंत्री राजीव शुक्ला द्वारा सभी व्यापारी भाइयों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का विक्रय करने की अपील की और आए हुए सभी अधि...

कानून मेरा संरक्षक थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
  कानून मेरा संरक्षक थीम कार्यक्रम का आयोजन।। रिपोर्ट - फिरदौस लखीमपुर- खीरी । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के दिशानिर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर "कानून मेरा संरक्षक थीम " पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |   ज्ञात हो महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद मे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर मे बुधवार को कानून मेरा संरक्षक थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की सेन्टर मैनेजर श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी,काउन्सलर विजेता गुप्ता , डाली पाल व विद्यालय प्रधानाचार्या एवं अन्य स्टाफ उपस्थिति रहा कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को हेल्प लाईन नम्बर, बाल विवाह के रोकथाम के लिए बना कानून बाल बिबाह प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं को दहेज उत्पीड़न से बचाने के लिए दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भ्रूण हत्या रोकने के लिए पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट व वन स्टाप सेंन्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी है ! महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चों व महिलाओं के लिए शासन द्वारा चल...