संदेश

थाना पलिया पुलिस द्वारा, दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट के पंजीकृत अभियोग में वांछित 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।।

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस थाना पलिया पुलिस द्वारा, दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट के पंजीकृत अभियोग में वांछित 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पलिया पुलिस द्वारा दिनांक 17.08.2023 को थाना पलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 299/23 धारा 376/302/34 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में वांछित नामजद अभियुक्तगण 1. राहुल गोयल पुत्र शंकर गोयल निवासी मो0 किसान-2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी 2. मोहित गोयल उर्फ रोहित गोयल पुत्र शंकरलाल गोयल निवासी मो0 किसान-2 कस्बा व थाना पलिया जनपद खीरी तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र सरवन कुमार निवासी शंकरपुरवा थाना मझगई जनपद खीरी को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 20.08.2023 को कमल चौराहा से गिरफ्तार किया गया। विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 374 भादवि व धारा 3/14 बालश्रम प्रतिषेध विनियमन अधिनियम 1986 की बढोत्तरी कर गिरफ्ताशुदा अभियुक्तगणों...

एप्टेक कंप्यूटर सेंटर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस।।

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां - खीरी। नगर में कंप्यूटर शिक्षा देने वाला एप्टेक कंप्यूटर सेंटर के बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से 77वा स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेंटर हेड अनूप गुप्ता के माध्यम से सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई वही स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया, उसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें भाषण, देशभक्ति, गीत, डांस, नाटक और तमाम तरह के खेल भी बच्चों के माध्यम से खेले गए। कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को एप्टेक कंप्यूटर सेंटर की ओर से पुरस्कृत भी किया गया जिसमें डांस में प्रथम स्थान पर कीर्ति जैन, द्वितीय स्थान पर गायत्री को मिला वही गीत कार्यक्रम में प्रथम अनिकेत द्वितीय असलम तृतीय कपिल, पेपर डांस कंपटीशन में प्रथम ज्योति और कीर्ति द्वितीय नितिन और मयंक, म्यूजिकल चेयर में प्रथम अवनीश रहे। इन सब प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान एप्टेक कंप्यूटर सेंटर की चेयर पर्सन अलका गुप्ता सेंटर के अध्या...

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा नवनिर्मित थाना पढुआ का किया गया लोकार्पण

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा नवनिर्मित थाना पढुआ का किया गया लोकार्पण लखीमपुर। पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा विधि विधान से पूजन करके नवनिर्मित थाना पढुआ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी निघासन, सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति तथा भारी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय संभ्रान्त व्यक्तियों एवं स्थानीय जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा यह अपेक्षा की गई कि नवनिर्मित थाना पढुआ में आने वाले समय में अपनी सार्थकता को सिद्ध करेगी तथा संपूर्ण क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण स्थापित होगा।

समूह की महिलाओं को दिया गया लोकोस ऐप का प्रशिक्षण।

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलिया कलां - खीरी। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगातार आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम तरह के कामों से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। जिसमें तमाम तरह के रोजगार शामिल है जैसे हैंडीक्राफ्ट यूजलेस चीजों से अनोखी प्रकार की वस्तुएं का निर्माण, दलिया प्लांट व अन्य प्रकार के रोजगार जिसके चलते गांव देहात की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। जिस तरह से समूह की महिलाओं को तमाम रोजगार दिए गए हैं तो वही अब समूह की देखरेख जैसे सदस्य जोड़ना एमआईएस करना भी समूह की महिलाएं ही करें ऐसा प्रावधान बनाया गया है, जिससे महिलाएं और आगे बढ़ सके।। इसी को लेकर शनिवार को पलिया ब्लाक सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लोकोस ऐप का प्रशिक्षण दिया गया। बातचीत में ब्लॉक मिशन मैनेजर रत्नेश कुमार वर्मा ने सर्वप्रथम सभी महिलाओं को इस ऐप के बारे में बताया उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ज्यादातर महिलाएं अपने समूह का सारा काम ऑनलाइन करें जिसमें समूह की फील्डिंग, एमआईएस , सदस्य जोड़ना व सदस्य निकालना यह सारी चीजें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की म...

पलिया मांटेसरी स्कूल की छात्रा मुबश्शरा ने 82% मार्क्स लाकर किया स्कूल टॉप।।

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलिया के सबसे पुराने स्कूल पलिया  मांटेसरी स्कूल ने आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। हाई स्कूल रिजल्ट में पिछ्ले 5 वर्षों से चली आ रही लगातार 100% पास होने के क्रम को  में  इस वर्ष भी रिजल्ट 100% देकर जारी रखा । एक विद्यार्थी सेकंड डिवीजन में पास हुआ और बाकी सभी छात्र/  छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन में पास होकर स्कूल का नाम रोशन किया । स्कूल टॉपर  छात्रा मुबश्शरा  ने 82% मार्क्स लाकर स्कूल टॉप किया। स्कूल के अध्यक्ष श्री विजय नारायण महेंद्रा व प्रबंधक श्री अनूप कुमार गुप्ता ने सभी को हार्दिक बधाई दी व स्कूल के सभी अद्यापकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए सारा श्रेय दिया व उनको बहुत बधाई दी।। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रत्ना बाजपाई ने सभी छात्र छात्राओं को व उनके अभिभावकों को बहुत बधाईयां दी व बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाने में मददगार  सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को इस शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद् दिया।

थाना पलिया पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस थाना पलिया पुलिस द्वारा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त आमिर रजा उर्फ मन्नू पुत्र कदीर को गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.04.2023 को थाना पलिया पुलिस द्वारा गस्त व चैकिंग के दौरान अभियुक्त आमिर रजा उर्फ मन्नू पुत्र कदीर निवासी ग्राम बड़ागाँव अतरिया थाना पलिया जनपद खीरी को अतरिया रोड पर रपटा पुल के पास से 01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तार के संबंध में थाना पलिया पर मु0अ0सं0 133/23 धारा 3/25 आर्म्स  एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* आमिर रजा उर्फ मन्नू पुत्र कदीर निवासी ग्राम बड़ागाँव अतरिया थाना पलिया जनपद खीरी *बरामदगी-*  01 अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर  01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर...

पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय का अध्यक्ष एन सी हेंब्रम ने किया निरीक्षण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस  आज दिनांक 26.03.2023 को पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के अध्यक्ष नयन चंद हेंब्रम, श्री मति हेंब्रम, रविकांत झा,अनिल शर्मा, महामंत्री श्री अजय कुमार चौबे, उतर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान के सचिव के संयुक्त दौरा हुआ, जिन्हे विधालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार एवम समस्त स्टाफ के द्वारा पुष्प गुच्छ तथा माला पहना कर स्वागत किया गया। विधालय के बालिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी ने आवासीय विद्यालय के बालिकाओं को मार्गदर्शन एवम आशीर्वचन दिया। अध्यक्ष हेंब्रम जी ने बालिकाओं को जीवन के कामयाबी के रास्ते को बताया तथा आदिवासी संस्कृति को संरक्षित तथा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए बच्चो को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस संस्थान की स्थापना पूज्य ठक्कर बापा के द्वारा हुआ वह महात्मा गांधी के समक्ष थे उन्होंने अपनी सारी जीवन आदिवासी समाज के विकास में लगा दिया । भारतीय आदिम जाति सेवक संघ अपनी 75 वा वर्ष पूरा कर रहा है, तब से आज तक यह हमेशा जनजाति समाज के विकास में ही लगा रहा। तथा सरकार के ...