संदेश

वैश्य समाज उत्तर प्रदेश ने बीना गुप्ता को किया सम्मानित

चित्र
  रिपोर्ट-फिरदौस पालिक कलां-खीरी। यथार्थ सेवा समिति की अध्यक्ष,समाज को लगातार एकजुट करने वाली, महिला समाज की शान,हर जरूरतमंद की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली तथा समाज सेवा के क्षेत्र में एक अग्रणीय भूमिका निभाने वाली , समाज सेविका बीना गुप्ता को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की लखीमपुर शाखा के द्वारा सम्मानित किया गया यह सम्मान उनको समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अच्छे कार्यों को देखे हुए दिया गया  बीना गुप्ता जो हमेशा हर जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे रहती हैं फिर वह चाहे किसी गरीब कन्या के विवाह की बात हो,अग्नि पीड़ितों या बाढ़ पीड़ितों की सहायता की बात हो, सर्दियों में कंबल वितरण की बात हो, मेडिकल कैंप की बातहो ,बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कराने की बात हो या फिर महिलाओं को निशुल्क आत्मनिर्भर बनाने की बात हो, उन्होंने हमेशा हर जरूरतमंद का साथ दिया है ज्ञात हो वह करोना काल में भी लोगों के बीच भोजन,राशन,मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित कर लगातार समाज सेवा में लगी रही  इस सम्मान समारोह वैश्य आशीष गुप्ता के जयपुरिया स्कूल लखीमपुर में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप म...

लोक विज्ञान के अंतर्गत आयोजित की गई सामुदायिक कार्यशाला

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलिया कलां - खीरी। लोक विज्ञान दृष्टिकोण के माध्यम से सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में लोक विज्ञान के सदस्यों के द्वारा वर्षा पूर्व व पश्चात की गई जल जांच से प्राप्त आंकड़ों पर सामूहिक रूप से चर्चा की गई , जल के महत्व के बारे में सभी को समझाया एवं सभी ने मिलकर प्रदूषित हो रहे जल के निराकरण  व भविष्य ने जनपैरवी हेतु रणनीति तैयार की , सभी प्रतिभागियों के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम अपने जल स्त्रोत को न तो गंदा करेंगे और न ही किसी के द्वारा गंदा होने देंगे, किसी भी तरह की पूजा सामग्री व गन्दा कचरा हम लोग नदी में नही डालेंगे , और शुद्ध पेयजल बचाव हेतु ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक करेंगे । शारदा नदी बेसिन में ट्रोसा परियोजना के अंतर्गत कुछ प्रमुख गांव चयनित किये गए है । जैसे- श्री नगर, परसपुर, खैराना, मझगईं , सरखना पूरब, बिजौरिया, पतवारा एवं भानपुरी कॉलोनी इत्यादि पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा आज से तीन वर्ष पहले लोक विज्ञान समूह का गठन किया गया है जो कि एक प्रक्रिया के तहत जल जांच करते हुए अपने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व सम्बंधित सरकारी से...

धूमधाम से मनाया गया एप्टेक कंप्यूटर सेंटर का 21 वां वार्षिक महोत्सव

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलिया कलां-खीरी।* पलिया नगर में कंप्यूटर शिक्षा देने वाला एप्टेक कंप्यूटर सेंटर का धूमधाम से वार्षिक महोत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी दीप शिखा गुप्ता रही। बता दें की सोमवार को पलिया नगर में कंप्यूटर शिक्षा देने वाला एप्टेक कंप्यूटर सेंटर का 21 वा जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सेंटर हेड अनूप गुप्ता के माध्यम से बताया गया कि एप्टेक कंप्यूटर सेंटर की स्थापना सन 2000 में हुई थी, अब तक यहां से हजारों बच्चों ने पढ़कर अपना भविष्य संवारा है। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा ही प्रयास रहता है कि आप सभी को अच्छी शिक्षा दी जाए, ताकि आप एक अच्छे मुकाम तक पहुंच सके, उन्होंने कहा की भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है व यह देश में आईटी क्षेत्र में हो रही उन्नति के कारण ही संभव है।   बाद में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें बच्चों के द्वारा डांस, शायरी, गीत व गजलें आदि शामिल रही। मुख्य अतिथि पलिया नगर की  समाज सेविका दीपशिखा गुप्ता एवं सेंटर की चेयर पर...

त्रिपुरा की घटना के खिलाफ प्रदर्शन

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस लखीमपुर-खीरी। त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो जुल्म और धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ लखीमपुर सहित पूरे प्रदेश में ए आई एम आई एम ने आज प्रदर्शन कर रही है।  इसी कड़ी मे लखीमपुर की जिला इकाई ने स्थानीय नसीरुद्दीन मौजी मेमोरियल हाल प्रांगण से निकलकर सड़कों पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।  इस दौरान ए आई एम आई एम नेताओं ने कहा कि त्रिपुरा हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है वहां पर सांप्रदायिक ताकतें गुंडों की शक्ल में मुस्लिम समुदाय पर जुल्म कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। इससे हिंदुस्तान की छवि पूरी दुनिया में खराब हो रही है। त्रिपुरा के सरकार  पूरी तरह असफल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय को त्रिपुरा में हो रहे कत्लेआम को संज्ञान में लेते हुए वहां की सरकार बर्खास्त करनी चाहिए।  इस मौके पर  सुन्नी तंजीम अइम्माये मसाजिद संगठन में भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। तंजीम के प्रमुख मौलाना अल्ताफ हुसैन ने कहा कि  तत्काल राष्ट्रपति महोदय को इसका संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई...

पलिया मांटेसरी स्कूल में आयोजित हुई दीप सजाओ प्रतियोगिता

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलियाकलां-खीरी। हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाली है, जिसको लेकर स्कूलो मैं भी खास तौर पर दीपावली की कार्यक्रम व दीपावली पर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहे हैं, इसी के चलते नगर में बहुत ही प्रविष्टि परीक्षा देने वाला पलिया मोंटेसरी स्कूल में दीपावली का त्यौहार मनाया गया, इसी के साथ साथ बच्चों में उत्साह व जागरूकता बढ़ाने हेतु दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बेहद सुंदर दिए बनाए व सजाएं जिसके उपरांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया क्या जिसमें प्रथम पुरस्कार जिकरा कक्षा 6, द्वितीय पुरस्कार एहसास श्रीवास्तव व तीसरा पुरस्कार अर्शी कक्षा 3 की छात्रा को प्रदान किया गया। बाकी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। दौरान काफी संख्या में बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप प्रशिक्षण

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलियाकलां-खीरी।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप प्रशिक्षण दिया गया।  आपको बता दें जिले की ब्लॉक पलिया कला कलस्टर के सीएलएफ नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ में रविवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप प्रशिक्षण दिया गया। बता दे प्रशिक्षण ब्लॉक मिशन मैनेजर इंदू कुमार वर्मा ने दिया,जिसमें उन्होंने बताया की इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप के द्वारा गांव में जाकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु गांव में जाकर सर्वे किया जाएगा व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक करने का काम भी महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप से महिलाएं सारा डाटा ऑनलाइन फीट करेंगी जिसके लिए महिलाओं को मानदेय भी दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रभात, मास्टर बुक्कीपर अरुण कुमार, वीओ बुक्कीपर संदीप, शिफा, फिरदौस एवं भारी संख्या में समूह सखी मौजूद रही।

ग्राम प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों को बाटा भोजन

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलियाकलां-खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में ऐसी बाढ़ की कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। बाढ़ का ऐसा विकराल रूप पहले कभी नहीं दिखा। जिसके चलते किसानों की हजारों एकड़ की धान की फसल नष्ट हो गई व हजारों गरीब परिवारों जे घर उजड़ गए। वही ऐसे बाढ़ के समय जिससे जो हो सका उसने हार संभव बाढ़ पीड़ितों की मदद की। जिसमे ग्राम प्रधानों ने भी अपनी अनोखी भूमिका निभाई, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के घर जा जाकर भोजन व लंच पैकेट सहित जरूरी खाने पीने की चीजें मुहैया कराई। बताते चलें कि लगातार बाढ़ के समय हो रही परेशानियों के चलते लगभग सभी ग्रामीण अपने घरों से पलायन करके ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए लेकिन उनके सामने खाने पीने की दिक्कत बनी रही, जिसको देखते हुए प्रधानों ने हर संभव गरीबों की मदद की। जिसमे तहसील पलिया कला की ग्राम पंचायत पतवारा के ग्राम प्रधान पति गंगाराम व ग्राम पंचायत अतरिया/बड़ा गांव के प्रधान एजाज खान ने अपनी पंचायत में सभी बाढ़ पीड़ितों के यहां जा-जा कर भोजन वितरण किया और उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं। ...