संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

त्रिपुरा की घटना के खिलाफ प्रदर्शन

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस लखीमपुर-खीरी। त्रिपुरा में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हो जुल्म और धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के खिलाफ लखीमपुर सहित पूरे प्रदेश में ए आई एम आई एम ने आज प्रदर्शन कर रही है।  इसी कड़ी मे लखीमपुर की जिला इकाई ने स्थानीय नसीरुद्दीन मौजी मेमोरियल हाल प्रांगण से निकलकर सड़कों पर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।  इस दौरान ए आई एम आई एम नेताओं ने कहा कि त्रिपुरा हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है वहां पर सांप्रदायिक ताकतें गुंडों की शक्ल में मुस्लिम समुदाय पर जुल्म कर रहे हैं। धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। इससे हिंदुस्तान की छवि पूरी दुनिया में खराब हो रही है। त्रिपुरा के सरकार  पूरी तरह असफल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति महोदय को त्रिपुरा में हो रहे कत्लेआम को संज्ञान में लेते हुए वहां की सरकार बर्खास्त करनी चाहिए।  इस मौके पर  सुन्नी तंजीम अइम्माये मसाजिद संगठन में भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। तंजीम के प्रमुख मौलाना अल्ताफ हुसैन ने कहा कि  तत्काल राष्ट्रपति महोदय को इसका संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए।   

पलिया मांटेसरी स्कूल में आयोजित हुई दीप सजाओ प्रतियोगिता

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलियाकलां-खीरी। हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आने वाली है, जिसको लेकर स्कूलो मैं भी खास तौर पर दीपावली की कार्यक्रम व दीपावली पर प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहे हैं, इसी के चलते नगर में बहुत ही प्रविष्टि परीक्षा देने वाला पलिया मोंटेसरी स्कूल में दीपावली का त्यौहार मनाया गया, इसी के साथ साथ बच्चों में उत्साह व जागरूकता बढ़ाने हेतु दीपक सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बेहद सुंदर दिए बनाए व सजाएं जिसके उपरांत प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया क्या जिसमें प्रथम पुरस्कार जिकरा कक्षा 6, द्वितीय पुरस्कार एहसास श्रीवास्तव व तीसरा पुरस्कार अर्शी कक्षा 3 की छात्रा को प्रदान किया गया। बाकी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। दौरान काफी संख्या में बच्चे व अध्यापक मौजूद रहे।