संदेश

नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) द्वारा fssai (Fostac training) कैंप का आयोजन

चित्र
नगर व्यापार मंडल (कंछल गुट) द्वारा fssai (Fostac training) कैंप का आयोजन रिपोर्ट - फिरदौस  लखीमपुर- खीरी । रविवार को नगर व्यापार मंडल पलिया कलाँ (कंछल गुट) द्वारा fssai (Fostac training) कैंप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राम आशीष मौर्य जी लखीमपुर खीरी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा जी पलिया की उपस्थिति मे नगर पलिया के खाद्य कारोबारकर्ता जनो की जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे खाद्य करोबार कर्ता जनो को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम २००६ के संबंधित प्रावधान एवं नियम विनियमो के प्रति जागरूक किया गया  इस दौरान खाद्य कारोबार कर्ता को licence/registration, स्वच्छता व अन्य नियमो के बारे मे बताया और कहा कि जिन खाद्य विक्रेताओं ने इस ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग ली उसका ट्रेनिंग सर्टिफिकेट ऑनलाइन जारी हो जाने के बाद आपको उपलब्ध करा दिया जाएगा यह सर्टिफिकेट निशुल्क रहेगा।  नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता व महामंत्री राजीव शुक्ला द्वारा सभी व्यापारी भाइयों को शुद्ध एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का विक्रय करने की अपील की और आए हुए सभी अधि...

कानून मेरा संरक्षक थीम पर कार्यक्रम का आयोजन

चित्र
  कानून मेरा संरक्षक थीम कार्यक्रम का आयोजन।। रिपोर्ट - फिरदौस लखीमपुर- खीरी । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के दिशानिर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर "कानून मेरा संरक्षक थीम " पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |   ज्ञात हो महिला कल्याण विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद मे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजापुर मे बुधवार को कानून मेरा संरक्षक थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की सेन्टर मैनेजर श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी,काउन्सलर विजेता गुप्ता , डाली पाल व विद्यालय प्रधानाचार्या एवं अन्य स्टाफ उपस्थिति रहा कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को हेल्प लाईन नम्बर, बाल विवाह के रोकथाम के लिए बना कानून बाल बिबाह प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं को दहेज उत्पीड़न से बचाने के लिए दहेज प्रतिषेध अधिनियम, भ्रूण हत्या रोकने के लिए पी.सी.पी.एन.डी.टी.एक्ट व वन स्टाप सेंन्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी है ! महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चों व महिलाओं के लिए शासन द्वारा चल...

वन स्टाप सेंटर के साथ ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह ने कि बैठक, देखी व्यवस्थाएं

चित्र
वन स्टाप सेंटर के साथ ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह ने कि बैठक, देखी व्यवस्थाएं रिपोर्ट - फिरदौस   लखीमपुर- खीरी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाप सेंटर पर जनप्रतिनिधि / ब्लाक प्रमुख लखीमपुर द्वारा मीटिंग करके शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ व सेवाओं और सुविधाओ के बारे में  जानकारी की है। ज्ञात हो शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम के दिशा निर्देशन में वन स्टाप सेंटर पर जनप्रतिनिधि एवं ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह की उपस्थिति में  मीटिंग करके महिलाओं को वन स्टाप सेंटर पर दी जा रही सुविधाओं व सेवाओ के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और साथ ही वन स्टाप  सेंटर  की सेन्टर मैनेजर श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी द्वारा महिलाओ को दी जा रही सेवाऐं व सुविधाओं के बारे मे पम्पलेट व प्रचार सामग्री भी देकर जानकारी दी है बैठक में आर्य मित्रा विष्ट, श्रीमती निक्की गुप्ता एवं वन स्टाप सेन्टर , पुलिस, व प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे है।।

वन स्टॉप सेंटर का चेयरमैन डॉ0 ईरा श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण

चित्र
रिपोर्ट - फिरदौस लखीमपुर खीरी । महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर का शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन डॉ 0 ईरा श्रीवास्तव एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर केन्द्र में मौजूद संवासिनियो और बच्चों से उन्होंने बातचीत की और उनका हाल-चाल लिया तो वही मौके पर 7 संवासिनियां एवं एक बच्चा उपस्थित मिले। चेयरमैन द्वारा केन्द्र पर उपलब्ध व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए 181 हेल्पलाइन, विधिक सहायता व अन्य विषयों पर बातचीत की, इसी के साथ-साथ उन्होंने केन्द्र के प्रभावी संचालन हेतु प्रोबेशन अधिकारी का साधुवाद दिया।

15 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

चित्र
  रिपोर्ट - फिरदौस दिनांक 08.02.2024 को श्री सुरेश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी) एवं श्रीमती प्रीति शर्मा उप कमांडेंट, 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा 39वीं वाहिनी, की समवाय बनकटी में भारत सरकार, गृह मंत्रालय, सशस्त्र सीमा बल, के आदेशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले युवाओं को जागरूक एवं प्रशिक्षित करने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण कोर्स का उद्घाटन किया गया | उक्त प्रशिक्षण में कुल 49 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे | यह प्रशिक्षण भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के तत्वाधान में किया जाएगा l श्री सुरेश शर्मा (द्वितीय कमान अधिकारी) 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा बताया गया कि भारत – नेपाल सीमा क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक एवं स्वालंबी बनाने के लिए 39वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं जिसमें महिलाओं के लिए ब्यूटीसियन कोर्स, किसानो के लिए बीज/कीटनाशक मशीन/छोटे कृषि उपकरण का वितरण, बेरोजगार युवाओं के लिए कुक्कुट पालन, आदि सम्मिलित है | उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती बनदेवी, प्रधान बन...

लखीमपुर खीरी पुलिस व सर्विलांस की टीम ने लूट व चोरी करने वाले 08 शातिर अन्तराज्यीय लुटेरो/चोरों को किया गिरफ्तार।।

चित्र
  लखीमपुर खीरी पुलिस व सर्विलांस की टीम ने लूट व चोरी करने वाले 08 शातिर अन्तराज्यीय लुटेरो/चोरों को किया गिरफ्तार।।  रिपोर्ट - फिरदौस   लखीमपुर- खीरी। जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.12.2023 को  थाना हैदराबाद पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त  टीम द्वारा मैनुअल एन्टेलीजेन्स एव डिजीटल डेटा की मदद से लूट/चोरी की 04 घटनाओं का सफल अनावरण कर अंर्तराज्यीय 08 शातिर लुटेरों/चोरों 1. शेख लाडला पुत्र शेख मकवा निवासी ग्राम महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहेबगंज राज्य झारखण्ड उम्र करीब 22 वर्ष 2. मो0 हफीज पुत्र शेख दुक्खू निवासी महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहेबगंज राज्य झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष 3. हसीम मुस्तफा पुत्र मो0 केताब शेख निवासी खास चाँदपुर थाना कलिया चक जिला मालदा पश्चिम बंगाल उम्र करीब 23 वर्ष 4. शेख मुजफ्फर पुत्र शेख नईम निवासी महाराजपुर थाना तालझारी जिला साहेबगंज राज्य झारखण्ड उम्...

15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन

चित्र
15 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का हुआ समापन रिपोर्ट - फिरदौस  पलिया कलां खीरी। नागरिक कल्याण कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित शस्त्र सीमा बल 39 वी बटालियन एवम उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान पलिया द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स का समापन कार्यक्रम एसएसबी बीओपी बनकटी में संपन्न हुआ जिसमे 39 बटालियन के कमांडेंट पराग सरकार, उप कमांडेंट प्रीति शर्मा, सहायक कमांडेंट प्रमोद कुमार, उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार, पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, बनकटी प्रधान एवम सभी प्रशिक्षु, ट्रेनिग दे रही सोनम राना मौजूद रहें। कमांडेंट पराग सरकार ने कार्यक्रम के शुरुआत प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया एवम सभी प्रशिक्षण ले रही महिलाओं तथा बालिकाओं को प्रोत्साहित किया उन्होंने सभी लोगो को धन्यवाद दिया और कहा की सभी लोग सीख कर अपनी आय बढ़ाए। ट्रेनिंग प्रदान कर रही सोनम राना ने अपने 15 दिन के कार्यक्रम एवम कोर्स पर प्रकाश डाला उप कमांडेंट प्रीति शर्मा ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए बताई की आज महिला प्रत्येक क्षेत्र में काम ...