संदेश

अक्तूबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया गया ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप प्रशिक्षण

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलियाकलां-खीरी।भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप प्रशिक्षण दिया गया।  आपको बता दें जिले की ब्लॉक पलिया कला कलस्टर के सीएलएफ नारी शक्ति संकुल स्तरीय संघ में रविवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप प्रशिक्षण दिया गया। बता दे प्रशिक्षण ब्लॉक मिशन मैनेजर इंदू कुमार वर्मा ने दिया,जिसमें उन्होंने बताया की इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप के द्वारा गांव में जाकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु गांव में जाकर सर्वे किया जाएगा व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसी के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक करने का काम भी महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। ट्राई इंफॉर्मेशन ऐप से महिलाएं सारा डाटा ऑनलाइन फीट करेंगी जिसके लिए महिलाओं को मानदेय भी दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रभात, मास्टर बुक्कीपर अरुण कुमार, वीओ बुक्कीपर संदीप, शिफा, फिरदौस एवं भारी संख्या में समूह सखी मौजूद रही।

ग्राम प्रधान ने बाढ़ पीड़ितों को बाटा भोजन

चित्र
रिपोर्ट-फिरदौस पलियाकलां-खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में ऐसी बाढ़ की कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। बाढ़ का ऐसा विकराल रूप पहले कभी नहीं दिखा। जिसके चलते किसानों की हजारों एकड़ की धान की फसल नष्ट हो गई व हजारों गरीब परिवारों जे घर उजड़ गए। वही ऐसे बाढ़ के समय जिससे जो हो सका उसने हार संभव बाढ़ पीड़ितों की मदद की। जिसमे ग्राम प्रधानों ने भी अपनी अनोखी भूमिका निभाई, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के घर जा जाकर भोजन व लंच पैकेट सहित जरूरी खाने पीने की चीजें मुहैया कराई। बताते चलें कि लगातार बाढ़ के समय हो रही परेशानियों के चलते लगभग सभी ग्रामीण अपने घरों से पलायन करके ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए लेकिन उनके सामने खाने पीने की दिक्कत बनी रही, जिसको देखते हुए प्रधानों ने हर संभव गरीबों की मदद की। जिसमे तहसील पलिया कला की ग्राम पंचायत पतवारा के ग्राम प्रधान पति गंगाराम व ग्राम पंचायत अतरिया/बड़ा गांव के प्रधान एजाज खान ने अपनी पंचायत में सभी बाढ़ पीड़ितों के यहां जा-जा कर भोजन वितरण किया और उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हूं।